देश

UPGIS 2023: आज से लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, कई दिग्गज उद्योगपति रहेंगे मौजूद

UPGIS 2023: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में राज्य के विकास को रफ्तार देने के लिए लगातार काम हो रहा है. विकास को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए आज यूपी के लिए बहुत बड़ा दिन है, क्योंकि आज से राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रहा है. पीएम मोदी समिट का उद्घाटन करेंगे.

यूपी में विकास की नई इबारत लिखने के लिए योगी सरकार संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है. राज्य में विकास को नए आयाम तक पहुंचाने के लिए लगातार काम हो रहा है. इसी मकसद के साथ आज से यूपी की राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रहा है. 12 फरवरी तक चलने वाले समिट में 3 दिनों तक दुनियाभर के निवेशकों का मेला लगने वाला है.

देश की जीडीपी में 8 फीसदी का योगदान देता है यूपी

एक मंच पर 13 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. जिसमें औद्यौगिक मंत्री और सचिव शिरकत करेंगे. इसमें संयुक्त अरब अमीरात, जापान, जर्मनी, थाईलैंड, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नीदरलैंड्स, बेल्जियम, कनाडा शामिल हैं. देश की जीडीपी में राज्यों का भी अहम रोल रहता है. खुद यूपी देश की जीडीपी में 8 फीसदी का योगदान देता है. ऐसे में अगर यूपी में विकास की गति तेज होती है तो उससे देश की इकॉनोमी पर भी सीधा असर पड़ेगा. विदेशी निवेश को आकर्षित करना ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का मकसद होता है.

माना जा रहा कि समिट में 25 लाख करोड़ निवेश के लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है. इससे 2 करोड़ से ज्यादा रोजगार पैदा होने की संभावना है. यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य है.

ये भी पढ़ें: UPGIS 2023: न अब तक पिछला निवेश आया और न अगला आएगा- यूपी इन्वेस्टर्स समिट पर अखिलेश का तंज

समिट के लिए लखनऊ में बड़ी तैयारियां की गई हैं. विदेशी मेहमानों के ठहरने के लिए इंतजामों में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है. वहीं इसके साथ-साथ सुरक्षा भी पुख्ता है. पीएम मोदी समिट का उद्घाटन करेंगे. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

13 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

27 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

59 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

59 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago