देश

UPGIS 2023: न अब तक पिछला निवेश आया और न अगला आएगा- यूपी इन्वेस्टर्स समिट पर अखिलेश का तंज

UPGIS 2023: लखनऊ के वृंदावन में 10 फरवरी से आयोजित होने जा रहे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS 2023) को लेकर भाजपा सरकार पूरी जी-जान से जुटी है. लेकिन इसी बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समिट को लेकर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता जानती है कि न तो पिछला निवेश अभी तक आया है और न ही अगला आएगा. सपा सुप्रीमो ने 2018 में हुए समिट पर भी सवाल उठाए.

10 फरवरी से होने जा रहे इन्वेस्टर्स समिट को लेकर प्रदेश की योगी सरकार ने दावा किया है कि इस बार पिछली बार से अधिक निवेशक हिस्सा लेने जा रहे हैं और निवेश भी कई गुना ज्यादा होने जा रहा है. इस बार 22 लाख करोड़ का निवेश होने की सम्भावना जताई जा रही है, जिसमें 13 हजार से अधिक की कम्पनियां हिस्सा लेने जा रही हैं. वहीं 14 हजार से अधिक MoU प्राप्त होने की भी खबर सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें-  आर्टिकल 356 का 90 बार दुरुपयोग किया, अकेले इंदिरा गांधी ने 50 बार चुनी हुई सरकारें गिराईं, ये कांग्रेस के पाप हैं- राज्यसभा में बरसे PM मोदी

इसी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में 1.57 लाख करोड़ का निवेश भी होने की बात सामने आई है. प्रदेश में 1516 विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव आने का भी दावा प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है. करीब 40 देशों के डेलिगेट्स के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है. दावा किया जा रहा है कि समिट से कुल 1 करोड़ 81 लाख 44558 युवाओं को रोजगार मिलेगा. प्रदेश सरकार के इन्हीं दावों पर अखिलेश यादव ने तंज किया है.

अखिलेश यादव ने क्या कहा

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा,”भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में केवल 1.57 करोड़ रु. के निवेश के लिए बड़ा प्रचार कर रही है और निजी विवि-कॉलेजों से लेकर हर छात्र-छात्रा को इस तथाकथित ‘विशाल धनराशि’ के लाभ का डंका पीट रही है. ये राशि प्रति छात्र 1 पैसे से भी बहुत-बहुत कम है. भाजपा निवेश का ड्रामा बंद करे. शर्मनाक! एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “बस का किराया 24% बढ़ाकर क्या उप्र की भाजपा सरकार इंवेस्टमेंट समिट का खर्चा जनता की जेब से निकालना चाहती है, क्योंकि उन्हें मालूम है, न अब तक पिछला निवेश आया है और न अगला आएगा” अमीरों की पोषक भाजपा ने महंगाई को ग़रीब व आम जनता की नियति बना दिया है. भाजपा के हटने से ही महंगाई हटेगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

5 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

5 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago