प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सूरत में डायमंड बोर्स का उद्घाटन करेंगे. यह अंतर्राष्ट्रीय हीरे और आभूषण व्यवसाय के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र होगा. यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा जहां एक्सचेंज में आयात-निर्यात के लिए अत्याधुनिक ‘सीमा शुल्क निकासी गृह’, खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए आभूषण मॉल और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट की सुविधा होगी.
अमेरिकी रक्षा मुख्यालय से बड़ा है सूरत डायमंड बोर्स
अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन जहां 65 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है तो वहीं एसडीबी भवन (सूरत डायमंड बोर्स) 67 लाख वर्ग फुट से अधिक दायरे में फैला है. ऐसे में यह अब दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर है. बता दें कि यह सूरत शहर के पास खजोद गांव में स्थित है.
नौ टावर और 4,700 कार्यालय
सूरत डायमंड बोर्स के स्ट्रक्चर की बात करें तो इसमें कुल नौ टावर बने हुए हैं जो कि 15 मंजिला हैं. वहीं अगर इनमें कुल कार्यालयों की संख्या जोड़ी जाए तो यह करीब 4,700 हो जाते हैं. वहीं इसने अपने आकार में इजराइल डायमंड एक्सचेंज को भी पछाड़ दिया है. इजराइल डायमंड एक्सचेंज 80,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है. वहीं इसमें 1000 से भी ज्यादा कार्यालय हैं.
3200 करोड़ की लागत
सूरत डायमंड बोर्स की आधारशिला 2015 में गुजरात की तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने रखी थी. वहीं सूरत डायमंड बोर्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में 3200 करोड़ रुपये की लागत आई है. लगभग 8 साल में इसका निर्माण कार्य जाकर पूरा हुआ. वहीं पीएम मोदी ने इसे लेकर X पर पोस्ट करते हुए कहा कि सूरत में कल सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया जाएगा. यह हीरा उद्योग के लिए एक बड़ा बढ़ावा होगा. ‘सीमा शुल्क निकासी गृह’, आभूषण मॉल और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट की सुविधा एक्सचेंज के महत्वपूर्ण हिस्से होंगे.
वहीं पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन से पहले ही मुंबई के कई हीरा कारोबारियों ने अपने ऑफिसों पर का कब्जा ले लिया है. वहीं पीएम मोदी आज सूरत हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…