प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर सियासी घमासान जारी है. विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आकर इस घुसपैठ पर जवाब दें. इसी बीच पीएम मोदी ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने कहा कि इस मामले की जांच बहुत जरूरी है. इसकी तह तक जाकर सच्चाई का पता लगाना जरूरी है.
गौरतलब है कि संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी के मौके पर सदन की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सांसदों के बीच कूद गए थे. उनके हाथ में स्मॉक बम था. जिससे उन्होंने सदन में धुआं फैलाया था. हालांकि समय रहते वहाम मौजूद सांसदों ने दोनों युवकों को पकड़कर सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया था. इस मामले में अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.
यह भी पढ़ें- “मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश के हर…”, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने की बातचीत
वहीं पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए इसे चिंताजनक बताया है. पीएम मोदी ने कहा कि इस मुद्दे पर वाद-विवाद या फिर किसी तरह के प्रतिरोध के बजाय इसकी गहराई में जाना बहुत जरूरी है. ऐसा करने पर ही मामले का समाधान निकलेगा. पीएम मोदी ने एक अखबार के दिए इंटरव्यू में कहा कि संसद में घटित हुई इस घटना की गंभीरता को कम करके नहीं देखा जा सकता है. घटना के बाद से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला इसे पूरी गंभीरता से ले रहे हैं. जांच एजेंसियां मामले की सख्ती से जांच कर रही हैं.
पीएम मोदी ने इस दौरान कई मुद्दों पर बात की. जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद भी अनुच्छेद 370 का राग अलाप रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि अब ब्रह्मांड की कोई ताकत 370 की वापसी नहीं करा सकती. इसलिए सकारात्मक काम में लगें. पीएम मोदी ने इस दौरान 5 राज्यों में हुए चुनाव को लेकर विपक्ष को सकारात्मक राजनीति करने की सलाह दी.
पीएम मोदी ने विपक्ष को चेताते हुए कहा कि उनके (पीएम मोदी) लिए सीटों की गिनती से ज्यादा जनता के दिलों को जीतना प्राथमिकता रहती है. इसलिए वह मेहनत करते हैं और जनता झोली भर देती है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी सेक्टर में अगर कोई नाम बड़ा हो जाता है या फिर किसी ने अपनी ब्रांडिंग करवा दी तो बाकी लोगों पर ध्यान नहीं जाता है. चाहे वे कितना भी प्रभावशाली क्यों ना हों, कितना भी अच्छा काम क्यों न करते हों. इस वजह से भी नए लोगों की प्रतिभा पर चर्चा नहीं हो पाती है, लेकिन सच्चाई ये है कि वो लोग नए नहीं होते हैं, उनकी अपनी एक लंबी तपस्या होती है.
पीएम मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कहा कि ये खुशी सिर्फ मोदी की नहीं है, ये हिंदुस्तान के 140 करोड़ हृदयों की खुशी, मन के संतोष का अवसर है. मेरे लिए 22 जनवरी का ये अवसर हर घर अयोध्या, हर घर राम आने का है.
-भारत एक्सप्रेस
Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…