देश

देश के 508 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत, PM Modi आज रखेंगे पुनर्विकास की आधारशिला, यूपी के 55 स्टेशन शामिल

Amrit Bharat Station Scheme: आज भारतीय रेलवे के साथ-साथ देश के लिए ऐतिहासिक दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे देश में कुल 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे. पीएम मोदी रविवार सुबह करीब 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है.

वहीं, पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा,”कल, 6 अगस्त, रेलवे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. सुबह 11 बजे ऐतिहासिक अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी जाएगी. लगभग 25,000 करोड़ रुपये का पुनर्विकास हमारे देश में रेल बुनियादी ढांचे की कल्पना में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा. यह ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देगा और आराम के साथ-साथ सुविधा भी बढ़ाएगा. यह सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष ध्यान रखा गया है कि स्टेशन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला के अनुरूप हों.”

Amrit Bharat Station Scheme के तहत 1309 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

पीएमओ के अनुसार जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पीएम मोदी अक्सर अत्याधुनिक सार्वजनिक परिवहन के प्रावधान पर जोर देते रहे हैं. उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास होगा. आज इस योजना का पहला चरण है जिसमें कुल 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए पीएम मोदी आधारशिला रखेंगे.

मंत्रालय के द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इस योजना के तहत पीएम मोदी द्वारा आज 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी जाएगी. 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इन स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा. बताया गया कि शहर के दोनों किनारों को उचित एकीकरण के साथ इन स्टेशनों को ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3: इसरो की एक और सफलता, चंद्रमा के ऑर्बिट में दाखिल हुआ चंद्रयान-3

27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं ये कुल 508 रेलवे स्टेशन

मिली जानकारी के अनुसार, आज पीएम मोदी जिन 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे वे 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं. इनमें से सबसे अधिक रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश और राजस्थान के हैं. दोनों ही राज्यों के 55-55 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आज आधारशिला रखी जाएगी. वहीं, इनके अलावा बिहार में 49,महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15 और कर्नाटक में 13 रेलवे स्टेशन हैं. बता दें कि पुनर्विकास के बाद ये स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो जाएंगे.

-भारतस एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

6 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

8 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

8 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago