दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
गिरिडीह में बड़ा हादसा
Jharkhand Accident: झारखंड के गिरिडीह में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक बस पुल की रैलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी. हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है. वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों का रेस्क्यू ऑपरेशन कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस काफी ऊंचाई से नदी में गिरी तो कई लोग नदी में डूब गए. उनको वहां से निकालने के लिए तैराकों को बुलाया गया. घटना शनिवार देर शाम की है.
गिरिडीह उपमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि हादसा गिरिडीह डुमरी रोड पर रात करीब 8.40 बजे तब हुआ जब रांची से गिरिडीह जाने के दौरान बस बराकर नदी में गिर गई. अधिकारी ने बताया कि अभी ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि बचाव और राहत अभियान जारी है. गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि, “घटना में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि 24 लोग घायल हैं.”
इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान भी सामने आया है. उन्होंने ट्विटर पर कहा, “झारखंड के गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस के बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है. जिला प्रशासन और झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है.” गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि वह मौके पर हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं और बस में यात्रियों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है.
हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है. हालांकि यह अभी और भी बढ़ सकती है क्योंकि हादसा काफी भयाभह था, 50 फीट की ऊंचाई से नदी में गिरी है. घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक बस में कुल 30 लोग सवार थे. हालांकि अभी तक हादसे किस वजह सामने नहीं आयी है.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…