पीएम मोदी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा, गौरवशाली संस्कृति के लिए विख्यात इस प्रदेश के मेरे भाई-बहन अपने परिश्रम, प्रतिभा और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, ”हिमाचल दिवस की राज्य के सभी लोगों को अनेकानेक शुभकामनाएं. गौरवशाली संस्कृति के लिए विख्यात इस प्रदेश के मेरे भाई-बहन अपने परिश्रम, प्रतिभा और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं. यह विशेष अवसर आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए, साथ ही हमारी देवभूमि को प्रगति के पथ पर अग्रसर करे, यही कामना है.”
इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने बांगला नववर्ष की शुभकामनाएं दी थी. उन्होंने एक्स पर एक्स पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने ग्रीटिंग के जरिए ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दी. ग्रीटिंग अंग्रेजी के साथ बांग्ला भाषा में भी पोस्ट किया गया. पीएम ने कहा कि मुझे आशा है कि आप लोगों की सभी इच्छाएं इस वर्ष पूरी होंगी. मैं सभी लोगों की खुशी, सफलता, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.
यह भी पढ़ें- 14 साल बाद पूरा हुआ रामपाल कश्यप का संकल्प, पीएम मोदी ने पहनाए जूते
बंगाली नववर्ष को बंगला नबो-बार्शो के नाम से भी जाना जाता है. यह बंगाली कैलेंडर का पहला दिन है. इसे नए साल के दिन के रूप में मनाया जाता है. इसे बैशाख पर मनाया जाता है, जो सामान्यतः 14 या 15 अप्रैल को होता है. इस साल यह 15 अप्रैल को मनाया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…