महरौली विधायक गजेंद्र यादव का विवादित बयान की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. महरौली से बीजेपी विधायक गजेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को लेकर विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने आतिशी की तुलना रामायण के पात्र शूर्पणखा से की, जिससे सियासी हलकों में हलचल मच गई है.
बीजेपी विधायक गजेंद्र यादव ने कहा, “जिस तरह रामायण में रावण का अंत हुआ और शूर्पणखा बच गई थी, वैसे ही दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का राजनीतिक करियर खत्म हो गया, लेकिन आतिशी जीत गईं. वह शूर्पणखा जैसी हैं.”
इतना ही नहीं, विधायक गजेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी के विधायकों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “आप के विधायक सिर्फ रोने और विरोध करने के लिए चुने गए हैं. जब भी हम सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करते हैं, वे विरोध करने लगते हैं. वे ‘रुदाली’ हैं.”
यह पहली बार नहीं है जब आतिशी को लेकर बीजेपी नेताओं ने विवादित बयान दिया हो. इससे पहले दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने भी आतिशी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी.
बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने चुनावी रैली के दौरान कहा था, “दिल्ली की सड़कों पर आतिशी हिरनी की तरह घूम रही हैं.” इस बयान पर भी काफी विवाद हुआ था.
रमेश बिधूड़ी ने अपने एक और बयान में कहा था, “आतिशी ने अपना नाम और बाप दोनों बदल लिए. पहले वह ‘मार्लेना’ थीं, अब ‘सिंह’ बन गई हैं. आम आदमी पार्टी का यही चरित्र है.”
बीजेपी नेताओं के इन बयानों पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आप नेताओं का कहना है कि बीजेपी के पास जनता के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचा, इसलिए वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. पार्टी ने इस मामले में बीजेपी से माफी की मांग की है.
दिल्ली की राजनीति में यह बयानबाजी नया विवाद खड़ा कर सकती है. जहां बीजेपी नेताओं के बयान से आप नेताओं में नाराजगी है, वहीं इस मुद्दे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सियासी घमासान और तेज होने की संभावना है.
-भारत एक्सप्रेस
शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…
न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…
बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…
Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…
Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…