नासिक में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के नासिक में हैं, जहां उन्होंने एक मेगा रोड शो किया. वहीं मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी यहां शहर में श्री कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे. पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. नासिक में पीएम के कार्यक्रम स्थल जहां प्रधानमंत्री 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और संबोधित करेंगे और उसके आसपास भारी सुरक्षा तैनात की गई है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नासिक के रामकुंड पहुंच गए हैं, जहां वे जलपूजन करेंगे.
श्री काला राम मंदिर क्यों है खास?
नासिक में गोदावरी के किनारे स्थित श्री कालाराम मंदिर का धार्मिक तौर पर विशेष महत्व है. नासिक जिले में मौजूद यह मंदिर भगवान श्रीराम, माता सीता और प्रभु श्रीराम के भाई लक्ष्मण को समर्पित है. श्री काला राम मंदिर नासिक के पंचवटी क्षेत्र में स्थित है.
रामायण से जुड़े स्थानों में पंचवटी का विशेष स्थान है क्योंकि रामायण की कई महत्वपूर्ण घटनाएँ यहीं घटी थीं. भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी ने पंचवटी क्षेत्र में स्थित दंडकारण्य वन में अपने वनवास के दौरान कुछ वर्ष बिताए थे. पंचवटी नाम का अर्थ है 5 बरगद के पेड़ों की भूमि. किंवदंती है कि भगवान राम ने यहां अपनी कुटिया स्थापित की थी क्योंकि 5 बरगद के पेड़ों की उपस्थिति ने इस क्षेत्र को शुभ बना दिया था.
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के भव्य ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह से ठीक 10 दिन पहले पीएम मोदी का इस स्थान पर आना अधिक महत्व रखता है क्योंकि भगवान राम के जीवन में इसका बहुत महत्व है.
पीएम करेंगे अटल सेतु का उद्घाटन
पीएम मोदी करीब 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बने अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का भी उद्घाटन करेंगे. अटल सेतु देश का सबसे लंबा पुल होने के साथ-साथ सबसे लंबा समुद्री पुल भी है. यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट को जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे और राज्य में नमो महिला सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत करेंगे.
भूमिगत सड़क सुरंग की रखेंगे आधारशिला
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री सूर्या क्षेत्रीय थोक पेयजल परियोजना के चरण 1 को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 1,975 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित यह परियोजना महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे जिले को पेयजल आपूर्ति प्रदान करेगी, जिससे लगभग 14 लाख लोगों को लाभ होगा.
2000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री करीब 2000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इनमें ‘उरण-खारकोपर रेलवे लाइन के चरण 2’ का समर्पण शामिल है, जो नवी मुंबई से कनेक्टिविटी बढ़ाएगा क्योंकि नेरुल/बेलापुर से खारकोपर के बीच चलने वाली उपनगरीय सेवाओं को अब उरण तक बढ़ाया जाएगा. प्रधानमंत्री उरण रेलवे स्टेशन से खारकोपर तक ईएमयू ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को भी हरी झंडी दिखाएंगे.
इसे भी पढ़ें: Bharat Express Conclave: ‘रामलला का भव्य मंदिर बनने से मुस्लिम बहुत खुश’, बोले इकबाल अंसारी- अब अयोध्या का विकास हो रहा है
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री करीब 2000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री नमो महिला सशक्तिकरण अभियान की भी शुरुआत करेंगे. अभियान का लक्ष्य महाराष्ट्र राज्य में महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास का अनुभव प्रदान करके सशक्त बनाना है.
रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…
1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…