‘गुंटूर कारम’ में महेश बाबू की एंट्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी डैशिंग एंट्री देखने के लिए मिल रही है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि जब महेश बाबू की फिल्म में एंट्री होती है तो थिएटर तालियों और सीटियों से गूंज उठता है.
महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ रिलीज होते ही छा गई है. इसी के साथ ही इसने एडवांस बुकिंग के मामले में RRR और ‘सालार’ तक को पछाड़ दिया है. it’s cinema’s के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म के फर्स्ट डे शो के लिए 11.15 Cr की एडवांस बुकिंग की थी. जबकि, RRR ने 10.9 करोड़, ‘सालार’ ने 10.56 करोड़, Sarkaru Vaari Paata ने 8.6 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी.
धनुष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को ‘गुंटूर कारम’ से कम रिस्पांस नहीं मिल रहा है. ये दर्शकों को खूब भा रही है. थिएटर से इसके वीडियो क्लिप्स को एक्स पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं. ऐसे में मूवी की स्टोरी, डायलॉग्स और धनुष की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है. इतना ही नहीं, लोग इसकी तुलना हॉलीवुड से कर रहे हैं.
महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. इसमें साउथ स्टार की एक्टिंग और एक्शन को फैंस और दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट छा गई है. लोग इसे पहले दिन ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. मूवी को आज यानी कि 12 जनवरी को रिलीज किया गया है.
बता दें कि मूवी गुंटूर करम में, फिल्म में महेश बाबू, पूजा हेगड़े, श्रीलीला, जॉन अब्राहम, जगपति बाबू मीनाक्षी चौधरी लीड रोल निभाते दिखेंगे. इसके अलावा लोग पर्दे पर प्रकाश राज, जयराम, राम्या कृष्णन, वेनेला किशोर, ईश्वरी राव सहित कई फेमस एक्टर भी हैं. इस मूवी को एस. राधा कृष्ण का बैनर हारिका एंड हसीन क्रिएशन्स ने प्रोडक्शन किया है. फिल्म को अन्नपूर्णा स्टूडियो, हैदराबाद में शुरू किया गया था जिसका स्कोर और साउंडट्रैक थमन एस ने किया है.
1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…