Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bharat Express Conclave: ‘रामलला का भव्य मंदिर बनने से मुस्लिम बहुत खुश’, बोले इकबाल अंसारी- अब अयोध्या का विकास हो रहा है

Bharat Express Conclave: अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह से पहले आज भारत एक्सप्रेस के महामंच पर देश के तमाम दिग्गज ‘अवध से श्रीराम की बात’ कर रहे हैं.

iqbal ansari ayodhya

भारत एक्सप्रेस Conclave में इकबाल अंसारी

Bharat Express Conclave In Ayodhya: पूरा देश अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह की बाट जोह रहा है. देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें अयोध्या स्थित राम मंदिर पर जमी हुई हैं. आज भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क ने अयोध्या पर एक कॉन्क्लेव आयोजित किया है. भारत एक्सप्रेस के कॉन्क्लेव में यूपी सरकार के मंत्री, अधिकारी एवं साधु संतों समेत अन्य तबके के दिग्गज शामिल हो रहे हैं. यहां देश के तमाम दिग्गज राम के साथ-साथ विकास की बात भी करेंगे.

रामनगरी में कथित बाबरी मस्जिद ढांचा विध्वंस के बाद कभी मुस्लिम पक्ष के पैरोकार रह चुके इकबाल अंसारी भी राम नाम की धुन गा रहे हैं. यहां मंच पर उनसे पूछा गया कि राजनीति में मुस्लिमों के पैरोकार बहुत रहे हैं. कोर्ट में आप पैरोकार रहे, लेकिन आज राजनीति में आप उन पैरोकारों से क्या कहना चाहेंगे प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन को लेकर?

इकबाल अंसारी बोले— अयोध्या में राजनीति नहीं…जितने भी काम होते रहे वो कानून के दायरे में होते रहे और हम लोग भी कभी विरोध में नहीं रहे..हमने कहा था कि जो भी कानून का फैसला होगा वो मानेंगे. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से वही हुआ..यहां मंदिर बना है. हम भगवान के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं.

इकबाल ने कहा कि अयोध्या में विकास हो रहा है और इस फैसले के बाद देशभर के मुसलमानों ने स्वागत किया. कहीं दंगे नहीं हुए, कहीं रोड पर धरना-प्रदर्शन नहीं हुए.

यह भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस के महामंच पर जुटेंगी ये हस्तियां, अलग-अलग सेशन में होगी अवध से श्रीराम पर बात



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital