नए संसद भवन में पीएम मोदी
In Pics: पहली बार नए संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही हुई है. पीएम मोदी ने मंगलवार को सांसदों से पिछली सभी कड़वाहटों को भूलकर एक नया अध्याय शुरू करने का आह्वान किया. जैसे ही नए भवन में अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, मोदी ने सदन के नेता के रूप में नए लोकसभा कक्ष में अपना पहला भाषण दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि नया संसद भवन 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है. इस दौरान पीएम मोदी अलग अंदाज में नजर आए. यहां देखें तस्वीरें:
पीएम मोदी ने उन ‘श्रमजीवियों’ को भी याद किया जो नए संसद भवन के निर्माण का हिस्सा थे. उन्होंने कहा, “संसद राष्ट्र की सेवा करने के लिए सर्वोच्च स्थान है.” उन्होंने जोर देकर कहा कि संसद पार्टी के विकास के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के विकास के लिए काम करने की जगह है.
नए संसद भवन में कार्यवाही शुरु होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, “आज, हम यहां से छुट्टी ले रहे हैं और नए संसद भवन की ओर जा रहे हैं. यह शुभ है क्योंकि आज गणेश चतुर्थी है.”
बता दें कि ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर ने प्रतिष्ठित पुरानी इमारत को डिजाइन किया था. इसका निर्माण 1927 में कराया गया था. पुराने संसद भवन 96 साल पहले बनाया गया था.
सरकारी सूत्रों का कहना है कि इमारत को ध्वस्त नहीं किया जाएगा और संसदीय कार्यक्रमों के लिए ज्यादा जगहों के लिए इसे “रेट्रोफिट” किया जाएगा. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि पुरानी इमारत के एक हिस्से को संग्रहालय में तब्दील किया जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…
India China LAC Tension: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जुलाई से भारत और चीनी…
वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…
पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…
कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…
FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…