देश

“कांग्रेस की सरकार बनी तो भजन कीर्तन पर भी लग जाएगा बैन”, सीएम शिवराज सिंह ने साधा निशाना

MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मंगलवार को राज्य के 7 हिस्सों से अपनी ‘जन आक्रोश यात्रा’ शुरू कर दी है. यह यात्रा अगले दो हफ्तों में 230 विधानसभा सीटों को कवर करेगी. रैली कुल मिलाकर 11,400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है. भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर होते जा रहे हैं. मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ” अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो भजन कीर्तन भी बंद हो जाएगा.

INDIA गठबंधन में ऐसे लोग हैं जो सनातन का अपमान करते हैं: शिवराज सिंह

सीएम शिवराज ने कहा कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इंडिया नाम रख लेने से क्या कोई इंडिया हो जाता है? सीएम ने हमला बोलते हुए कहा कि इस गठबंधन में ऐसे लोग हैं जो सनातन का अपमान करते हैं. बता दें कि सागर की सुरखी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्ट्रर और सीएम शिवराज ने जनसभा को संबोधित किया. इतना ही नहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो राज्य की महिलाओं का चूड़ी पहनना, त्योहार मनाना, बिंदी लगाना और रामायण के साथ-साथ भजन कीर्तन करना मुश्किल भी कर देगी.”

यह भी पढ़ें: Parliament Special Session: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ‘महिला वंदन अधिनियम’ होगा महिला आरक्षण बिल का नाम

कांग्रेस ने शिवराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

दूसरी ओर राज्य में बाढ़ की वजह से कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा है. कांग्रेस नेता सुरजेवाला का कहना है कि बीजेपी और शिवराज के सिर सत्ता की भूख है. जब सुरजेवाला से पूछा गया कि शिवराज कहते हैं कि बीजेपी को जनता का आशीर्वाद है, इसलिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं. जवाब देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि मेरी मांग कहती थी कि कभी भी नकलची बच्चों के पास मत बैठना. सीएम शिवराज तो कुछ पढ़ते लिखते नहीं है. इसलिए ही वो उल जुलूल बातें करते हैं. ॉ

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

11 seconds ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

41 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

44 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

47 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

1 hour ago