देश

गाजियाबाद में PM मोदी का रोड शो, CM योगी भी रहे मौजूद, जनता ने की फूलों की बारिश तो लगे ‘हर हर मोदी’ और ‘जय श्री राम’ के नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के गाजियाबाद में रोड शो कर रहे हैं. इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. आज शनिवार शाम को गाजियाबाद के मालीवाड़ा चौक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अतुल गर्ग के समर्थन में रोड शो की शुरुआत की, जो चौधरी मोड़ तक पहुंचकर समाप्त होगा. प्रधानमंत्री मोदी जिस वाहन पर सवार हुए उसे फूलों से सजाया गया है.

यूपी में पीएम मोदी का पहला रोड शो

लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का उत्‍तर प्रदेश में यह पहला रोड शो है, जिसमें मोदी के रथ पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग सवार हैं. मोदी के रोड शो में जनता की ओर से उन पर फूल बरसाए जा रहे हैं.

नारों की गूंज और फूलों की बारिश

‘अबकी बार-चार सौ पार’ नारों की गूंज और फूलों की बारिश के बीच मोदी अपने हाथ में कमल के फूल का प्रतीक चिन्ह लेकर सबका हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं.
इस रोड शो में सड़क पर जगह-जगह आकर्षक पेंटिंग लगायी गई है, जिसमें मोदी को उनकी मां हीराबेन द्वारा आशीर्वाद देते हुए भी एक पेंटिंग लगायी गई है. भगवान राम और सीता की झांकियों को भी इस रोड शो में देखा गया.

दिल्ली से सटे गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में मोदी के रोड शो में सड़क के किनारे खड़ी भीड़ प्रधानमंत्री मोदी की जय का नारा लगाने के साथ ही हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करती दिखी. लोगों ने गांधी मोड़ पर मोदी के ऊपर गुलाब के फूलों की बारिश की. इस दौरान ‘हर हर मोदी’ और ‘जय श्री राम’ के भी नारे गूंज रहे हैं. जैसे-जैसे मोदी का काफिला आगे बढ़ रहा है, उत्साहित भीड़ का जोश भी देखने को मिल रहा है. मोदी का यह रोड शो करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद चौधरी मोड़ पर समाप्त होगा.

इसे भी पढ़ें: Money Laundering: ED के समन पर पेश नहीं होने पर अमानतुल्लाह के खिलाफ शिकायत, अदालत 9 को सुनाएगी फैसला

26 अप्रैल को गाजियाबाद में मतदान

गाजियाबाद में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा. यहां भाजपा ने 2014 और 2019 में चुनाव जीत चुके केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह की जगह इस बार राज्‍य सरकार के पूर्व मंत्री अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया है. मोदी ने इससे पहले शनिवार सुबह सहारनपुर में क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के गाजियाबाद में रोड शो शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को मिठाई बांटते नजर आए.

Rohit Rai

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago