खेल

IPL 2024, RR vs RCB: विराट कोहली की शतकीय पारी गई बेकार, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की सीजन की चौथी जीत

IPL 2024, RR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज (06 अप्रैल) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया. जिसमें राजस्थान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. जयपुर के सवाई मानसिहं स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 183 रन बनाए. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 गेंद शेष रहते हुए मैच को अपने नाम कर लिया. राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने 58 गेंदों में शानदार शतकीय पारी खेली. इधर, आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने 72 गेंदों में नाबाद 113 रनों की पारी खेली थी. लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

8 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago