देश

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी की पगड़ी ने खींचा सबका ध्यान, 2015 से अब तक बदलता रहा है रंग और डिजाइन

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहनावा हर बार चर्चा का विषय रहता है. चाहे उनका कोट हो कुर्ता हो या फिर साफा ही क्यों ना हो. आज गणतंत्र दिवस समारोह में भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पगड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही.

देश जहां आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, वहीं आज विद्या की देवी मां सरस्वती का विशेष दिन बसंत पंचमी भी है. ऐसे में प्रधानमंत्री की पगड़ी गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी दोनों का संदेश देती दिखी.

इस रंग और डिजाइन की पगड़ी में नजर आए पीएम मोदी

इस साल मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह में प्रधानमंत्री के साफे का मुख्य रंग केसरिया और पीला रहा. वहीं इस खूबसूरत साफे में हरे और नीले रंग का डिजाइन भी देखने में आ रहा है. उनके द्वारा पहनी गई बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी बंधेज वर्क की है. वहीं पूरी पगड़ी में धारियां भी बनी हुई थीं.

हर बार गणतंत्र दिवस पर पगड़ी रहती है खास

इस बार ही नहीं बल्कि इससे पहले के गणतंत्र दिवस पर भी पीएम मोदी अलग-अलग डिजाइन और रंग वाली पगड़ी पहने हुए नजर आए थे. साल 2015 में गणतंत्र दिवस समारोह में पीएम मोदी ने राजस्थानी बंधनी पगड़ी पहनी थी, जो कि बेहद ही आकर्षक लग रही थी. उसके बाद अगले साल 2016 में उनकी पगड़ी का रंग पीला था.

2017 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुलाबी रंग में सफेद किनारी वाली पगड़ी पहनी थी. वहीं 2018 में उनकी पगड़ी काफी रंगीन थी, जिसमें लाल और पीले रंग का कंबीनेशन अधिक था.

बात करें 2019 में प्रधानमंत्री की पगड़ी की तो इस गणतंत्र दिवस पर उन्होंने सुनहरी धारियों वाली लाल कलर की पगड़ी पहनी थी. वहीं इस साल भी उनके साफे की डिजाइन काफी मनमोहक थी.

इसे भी पढ़ें: PHOTOS: ‘नशा मुक्त भारत’ से लेकर ‘नारी शक्ति’ तक… कर्तव्य पर 23 झांकियां, संदेश अनेक

प्रधानमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने आज गणतंत्र दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद आगंतुक पुस्तिका में अपने हस्ताक्षर किए. इसके बाद वे गणतंत्र दिवस समारोह स्थल कर्तव्य पथ पर पहुंचे. प्रधानमंत्री के पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य समारोह स्थल पर पहुंची, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी अगवानी की.

Rohit Rai

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

4 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

5 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago