देश

PM Museum: मां हीराबेन के लिए मोदी गैलरी में खास जगह, गुजरात और कई जगहों से जुटाए जा रहे PM से जुड़े कंटेंट

PM Museum: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में अब पीएम नरेंद्र मोदी पर आधारित आगामी गैलरी में एक व्यक्ति के तौर पर प्रधानमंत्री पर फोकस रहेगा. जल्द ही जनता के लिए खोले जाने वाले पीएम मोदी को समर्पित इस गैलरी में उनके बचपन के कुछ व्यक्तिगत अनुभवों की झलक भी देखने को मिलेगी.

प्रधानमंत्री संग्रहालय के प्रत्येक गैलरी में पूर्व प्रधानमंत्रियों के व्यक्तित्व के कुछ अंश प्रदर्शित किए गए हैं. इसमें इंदिरा गांधी को एक मजबूत व्यक्तित्व के रूप में दिखाया गया है.

पीएम की मां हीराबेन के लिए गैलरी में खास हिस्सा

मिली जानकारी के अनुसार मोदी गैलरी का एक हिस्सा पीएम मोदी की मां हीराबेन को समर्पित रहेगा. इसमें कई चीजों के माध्यम से यह दिखाया जाएगा कि मां की शिक्षाओं ने कैसे पीएम मोदी के जीवन को एक दिशा दिया. पीएम मोदी की मां का हाल में ही निधन हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी अक्सर ही उनसे मिलने जाया करते थे.

जल्द ही जनता के लिए खुल जाएगा पीएम मोदी गैलरी

PM Museum के लिए नोडल एजेंसी, नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार पीएम मोदी पर केंद्रित इस गैलरी का दीदार लोग इस साल मार्च के अंत तक कर पाएंगे. इसके माध्यम से जनता पीएम के व्यक्तितव को अच्छे से समझ पाएगी. मिली जानकारी के अनुसार गैलरी में विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर प्रधानमंत्री के प्रयास और विकास कार्यों को लेकर किए जा रहे उनके कामों पर प्रकाश डाला जाएगा.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में श्रद्धा वालकर जैसी खौफनाक वारदात, लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के बाद शव को छिपाया ढाबे के फ्रिज में

इन जगहों से जुटाया जा रहा है पीएम मोदी से जुड़ा कंटेंट

गैलरी में पीएम मोदी के जीवन से जुड़ी तस्वीरें, समाचारों की क्लिपिंग, ऑडियो रिकॉर्डिंग और कई वीडियो क्लिप के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज और कई सारे कंटेंट गुजरात से जुटाए जा रहे हैं. गुजरात में उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान के कुछ महत्वपूर्ण कंटेंट सूचना और प्रसारण मंत्रालय (दूरदर्शन) से और कई दूसरी जगहों से भी मंगाई जा रही हैं.

वहीं पीएम मोदी से जुड़े लोगों से भी कुछ सामग्री ली गई हैं. हालांकि इस संदर्भ में उनके परिवार से अभी तक संपर्क नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही उनसे संपर्क किया जा सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

58 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

59 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago