होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Chetan Sharma Sting Operation
Chetan Sharma Sting Operation: मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा का ZEE NEWS ने एक बड़ा स्टिंग ऑपरेशन किया. चेतन शर्मा ने टीम इंडिया (Team India) में नकली फिटनेस इंजेक्शन के इस्तेमाल, सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच असहमति की असली वजह और खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के लिए जिम्मेदार लोगों सहित कई बड़े खुलासे किए. ज़ी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन में कैद हुए इन खुलासों का बीसीसीआई और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है. हालांकि अभी बीसीसीआई की ओर से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है लेकिन इस खबर ने पूरी दुनिया और क्रिकेट से जुड़े लोगों के बीच तहलका मचा दिया है. अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा की चेतन शर्मा जो दावा कर रहे हैं उस बात में कितनी सच्चाई है.
जी न्यूज के सवाल और चेतन शर्मा के खुलासे…
आमतौर पर जब भी कोई स्टिंग ऑपरेशन होता है तो कई बड़े खुलासे होना लाजमी है. मगर जिस देश में क्रिकेट को पूजा जाता है और खिलाड़ियों को भगवान माना जाता है. उस देश में क्रिकेट से जुड़ी इस खबर ने क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका दिया है. जी न्यूज के सवाल और चेतन शर्मा के खुलासे… अपने आप में बताने के लिए काफी है कि टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन में कैसे फेवर किया जाता है?
टीम इंडिया में टैलेंट से नहीं ऐसे मिलती है एंट्री!
फिटनेस. ये ऐसा शब्द है जो खिलाड़ियों के लिए उनके करियर में सबसे ज्यादा महत्वूपर्ण होता है. मगर इन दिनों भारतीय क्रिकेट में फिटनेस या फॉर्म के आधार पर नहीं बल्कि चीफ सिलेक्टर के साथ आपके संबंध कैसे हैं इस आधार पर टीम में जगह मिलना निर्भर करता है.
ये बात हम नहीं कह रहे, इस बात का दावा खुद चेतन शर्मा ने कैमरे पर किया. वो जी न्यूज के खुफिया कैमरे में कहते सुनाई दे रहे हैं. हार्दिक आता रहता है, रोहित आधे-आधे घंटे तक फोन पर बातें करता है, उमेश और हुड्डा जैसे खिलाड़ी उनसे बार-बार मिलने आते हैं. ये बहुत से लोगों को छोटी बातें लग सकती हैं. लेकिन सोचिए कि टीम इंडिया में आने के लिए आपका टैलेंटेड होने से ज्यादा जरूरी है चीफ सिलेक्टर्स से सेटिंग. इतना ही नहीं इस वीडियो में नकली फिटनेस इंजेक्शन वाला सच भी सामने आया है.
नकली फिटनेस इंजेक्शन वाला सच!
‘खिलाड़ी फिट नहीं होते लेकिन खेलने के लिए इंजेक्शन लेते हैं. वे 80 फीसदी फिटनेस पर भी खेलने को तैयार होते हैं. वे इंजेक्शन लेते हैं और खेलना शुरू कर देते हैं’ ये वाक्य चेतन शर्मा के हैं.
चेतन शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन, बुमराह पर भी गिरी गाज
मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने जी न्यूज चैनल पर अपने स्टिंग वीडियो में दावा किया है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान अपनी चोट को छिपाया था. चेतन ने खुलासा किया कि वह एक फिट खिलाड़ी के रूप में आए थे, लेकिन सीरीज के दूसरे मैच से पहले बुमराह का दर्द बढ़ गया. लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ टी20 विश्व कप 2022 टीम में रखने के लिए छुपाय. बुमराह ने 2022 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज खेली थी. टीम के चयनकर्ता चेतन शर्मा के मुताबिक, बुमराह को इस दौरे के लिए जबरदस्ती टीम में लिया गया था. उन्होंने कहा, 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुमराह का चयन जबरदस्ती किया गया था. टी-20 विश्व कप में वह एक भी मैच खेलते तो एक साल के लिए बाहर होते.
चेतन शर्मा से हुई भारी मिस्टेक, जल्द ले सकती है BCCI एक्शन!
भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा बड़ी मुसीबत में फंस चुके हैं. जी न्यूज पर उनका एक स्टिंग ऑपरेशन अब बीसीसीआई के गले की फांस बन सकता है. सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई चेतन शर्मा के मामले पर जल्द एक्शन ले सकती है और खबरें हैं कि उनकी कुर्सी भी जा सकती है.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…