देश

एनडीए ने बनाया है बेहतरीन वक्फ बोर्ड कानून, मुस्लिम समुदाय को होगा फायदा- अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नए वक्फ बोर्ड कानून की सराहना की. उन्‍होंने कहा कि एनडीए ने बेहतरीन वक्फ बोर्ड कानून बनाया, इससे मुस्लिम समुदाय को फायदा होगा. अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर में धारा 370 को खत्‍म करने से शांति और संपन्‍नता आई. इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा भी मिला है. इसी तरह सीएए के कानून बनने के बाद पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान और बांग्‍लादेश से आने वाले वहां के अल्पसंख्यक पीड़ित लोगों को नागरिकता दी गई. इसी तरह भारत में ऐसा वक्फ बोर्ड का कानून बनाया गया है, जहां वक्‍फ संपत्तियों का लाभ मुस्लिम भाइयों को मिल पाएगा. दुनिया में किसी भी मुस्लिम कंट्री में ऐसा कानून नहीं बनाया गया है. एनडीए ने बेहतरीन वक्फ बोर्ड का कानून बनाया है, जिससे मुस्लिम समुदाय के लोगों को लाभ होगा. वक्फ बोर्ड की कमाई से मुस्लिम समुदाय के लोगों को लाभ होगा.

क्रॉस वोटिंग पर अनुराग ठाकुर ने उठाया सवाल

अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट चोरी को लेकर हाइड्रोजन बम लाने के सवाल पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते हैं कि वह बोलेंगे तो भूचाल आ जाएगा, तो वह कभी एटम बम फोड़ने की बात करते हैं, और अब वह हाइड्रोजन बम लाने की बात कर रहे हैं. लेकिन हर बार की तरह कांग्रेस पार्टी का यह बम भी फुस्‍स हो जाएगा. जैसे ही कांग्रेस पार्टी चुनाव हार जाती है और उनके धमाके भी बेअसर हो जाते हैं. उन्होंने पूछा कि आखिर कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार क्यों सवाल उठाती है? उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 60 साल तक देश पर राज किया है. ऐसे में संवैधानिक संस्थाओं पर इस तरह से सवाल खड़ा करना किसी भी तरह से सही नहीं है.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में भी इंडी गठबंधन की हार हुई है. 15 सांसदों ने कांग्रेस के हिसाब से क्रॉस वोटिंग की है. इंडिया गठबंधन को अपनी अंतरात्मा में झांकना चाहिए कि लोग एनडीए समर्थित उम्मीदवार को अपना वोट देते हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी के अंदर कुछ सही नहीं चल रहा है.

ये भी पढ़े: ‘तुमने अपना ध्यान क्यों नहीं रखा’, निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी के फोन का सुनाया किस्सा

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

1 hour ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

1 hour ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago