देश

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन पर पीएम मोदी और कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की बधाई दी है. गुजरात के सीएम 15 जुलाई को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है.

पीएम मोदी ने भूपेंद्र पटेल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे हमेशा से लोगों की सेवा और गुजरात की प्रगति के लिए तत्पर रहे हैं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.”

पीएम नरेंद्र मोदी और भूपेंद्र पटेल के बीच फोन पर हुई बातचीत

जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के बीच फोन पर भी बातचीत हुई है. भूपेंद्र पटेल ने अपने 64वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और उनका आशीर्वाद लिया. प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री को विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की शुभकामनाएं दीं.

सीएम योगी ने गुजरात में विकास व जनकल्याण को आगे बढ़ाने को कहा

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. पीएम मोदी ने गुजरात में विकास व जनकल्याण के जो कीर्तिमान बनाए थे, आप उसे निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं. सोमनाथ दादा से आपके सुखद, स्वस्थ व उत्तम जीवन की कामना करता हूं.”

किरेन रिजिजू ने सीएम को दी बधाई

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सीएम को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में राज्य की प्रगति और गरीबों व वंचितों के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं. ईश्वर से आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

हिमंत बिस्वा सरमा ने दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक पोस्ट में लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. वे गुजरात के सभी विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और राज्य के परिदृश्य को बदल रहे हैं. मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं.”महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

10 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

22 minutes ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

1 hour ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

1 hour ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago