सुदर्शन सेतु पर पीएम मोदी.
Pm Narendra Modi Dwarka Rajkot Visit Update: पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात केे दौरे पर हैं. आज उन्होंने बेट द्वारका में बने देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज सुदर्शन का उद्घाटन किया. उद्घाटन से पहले उन्होंने बेट द्वारका में भगवान द्वारकाधीश की पूजा अर्चना की. इस ब्रिज को बनाने में 978 करोड़ रुपए का खर्च आया है. इसके साथ ही पीएम आज सौराष्ट्र को 52 हजार करोड़ की सौगात देंगे.
जानकारी के अनुसार पीएम राजकोट में पहले एम्स का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही रायबरेली, बठिंडा, मंगलगिरी और कल्याणी एम्स का भी वर्चुअली उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी राजकोट-सुरेंद्रनगर डबल रेलवे लाइन का भी उद्घाटन करेंगे. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी 24 फरवरी की रात को जामनगर पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने रोड शो भी किया.
बता दें कि सुदर्शन सेतु का निर्माण 2017 में शुरू किया गया था. ब्रिज बन जाने से अब द्वारका से बेट द्वारका की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का समय भी बचेगा. इससे पहले श्रद्धालु बेट द्वारका जाने के लिए नावों पर निर्भर थे.
पुल का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने X पर लिखा- सुदर्शन सेतु के उद्घाटन से खुश हूं. ये ब्रिज लोगों और धरती को जोड़ेगा. यह पुल तरक्की की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है. पुल का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने समुद्र में स्कूबा डाइविंग भी की. इसके लिए पंचकुई बीच पर पहुंचे.
द्वारका में बने इस अनोख पुल का निर्माण 2017 में शुरु हुआ था. इस पुल का बनाने का सबसे बड़ा मकसद द्वारका और बेट द्वारका के बीच की दूरी को कम करना है. 2.32 किमी. लंबा यह पुल देश का सबसे लंबा केबल ब्रिज है. इस ब्रिज से बेट द्वारका आने वाले श्रद्धालुओं का समय बचेगा और तीर्थयात्रियों को नाविकों की जोर-जबरदस्ती से मुक्ति मिलेगी. इस ब्रिज के दोनों ओर फुटपाथ पर गीता के श्लोक और भगवान कृष्ण की लीलाओं को उकेरा गया है.
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…