यूटिलिटी

आंध्र प्रदेश के इस शख्स ने बनाई दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन, Guinness World Record में दर्ज हुआ नाम

worlds smallest washing machine: भारत में जुगाड़ू लोगों की कोई कमी नहीं है. लोग अपने टैलेंट के दम पर नामुमकिन चीज का भी जुगाड़ कर ही लेते हैं. आए दिन हम भी इसी का नमूना सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं. इसी तरह का एक वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर कीया है. जिसमें आंध्र प्रदेश के एक युवक साई तिरुमलानीदी ने ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसे जो भी देख रहा है वो हैरान हो जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस शख्स ने ऐसा क्या कारनामा किया है .

दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन

दरअसल, 21 फरवरी को गिनीज बुक की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स जिसका नाम साई तिरुमलानीदी बताया गया है वह एक छोटे से बॉक्स और एक छोटे से पाइप से कुछ बनाने की कोशिश कर रहा है, इन सब प्रक्रिया के बाद वह छोटे छोटे टुकड़ों को जोड़ देता है जो मिलकर एक छोटी सी वॉशिंग मशीन का रूप ले लेती है. हैरानी करने वाली बात यह है कि यह पूरी तरह से चालू है और काम भी कर रही है.

वीडियो आप देख सकते हैं कि कैसे साई तिरुमलानीदी ने इस छोटी सी वॉशिंग मशीन में पानी और डिटर्जेंट डाला है और एक छोटा कपड़ा इसमें डालकर इसे घुमा दिया और कपड़े की धुलाई चालू हो जाती है. इस मशीन का साइज 37 mm x 41mm x 43 mmn है.

लोग जमकर कर रहे हैं तारीफ

इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस युवक की जमकर तारीफ कर रहे है. वीडियो को अब तक 5.1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और ये संख्या तेजी से बढ़ता जा रहा है. लोग कमेट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा बढ़िया काम किया भाई. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा काबिल ए तारीफ काम किया है. इसके अलावा पोस्ट पर कमेंट करते हुए तीसरे ने लिखा पहली बार आप कुछ ऐसा पोस्ट कर रहे हैं जिसे लंबे समय तक देखने का मतलब है.’

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

4 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

10 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

27 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

30 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

41 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

56 minutes ago