देश

PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony: शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी ने दी चाय पार्टी, शामिल होने वाले बन सकते हैं मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

Narendra Modi’s Oath-taking Ceremony: आज शाम को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं.  इससे पहले उन्होंने सांसदों को 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर ‘चाय पार्टी’ के लिए आमंत्रित किया. माना जा रहा है कि जो सांसद चाय पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे उनको मंत्री बनाया जा सकता है.

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह पीएम आवास पर पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे अन्य नेताओं में नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, अर्जुन राम मेघवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पंकज चौधरी, राव इंद्रजीत सिंह, बीएल वर्मा और अन्नपूर्णा देवी शामिल हैं.

इनके अलावा, जितिन प्रसाद, अजय टम्टा, चिराग पासवान, जी. किशन रेड्डी, बी. संजय कुमार, मनसुख मंडाविया, जयंत चौधरी, मनोहर लाल, रामदास आठवले, गजेंद्र सिंह शेखावत, जीतन राम मांझी, सर्बानंद सोनोवाल, एचडी कुमारस्वामी, प्रल्हाद जोशी, हर्ष मल्होत्रा, रक्षा खडसे, नित्यानंद राय भी शामिल हैं.

इस कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 35 से अधिक नवनिर्वाचित एनडीए सांसद प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुनते नजर आ रहे हैं.


ये भी पढ़ें: PM Swearing in Ceremony: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, जानें निमंत्रण को लेकर क्या बोलीं ममता बनर्जी


आज शाम को 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी. शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां भी पूरी हो गई हैं. उनके साथ भाजपा के कई नेता और सहयोगी दलों के कई सांसद भी आज मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं. टीडीपी की तरफ से राम मोहन नायडू और डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी के मंत्री पद की शपथ लेने की बात सामने आई है.


संभावित मंत्रियों की पूरी लिस्ट यहां देखें


1. किंजरापु राम मोहन नायडू (TDP, श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश)

2. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मसानी (TDP, गुंटूर आंध्र प्रदेश)

3. प्रतापराव जाधव (शिवसेना शिंदे गुट, बुलढाणा महाराष्ट्र)

4. रामनाथ ठाकुर (JDU, बिहार)

5. एचडी कुमारस्वामी (JD (S), मांड्या कर्नाटक)

6. अर्जुन राम मेघवाल,(बीजेपी, बीकानेर राजस्थान)

7. सर्बानंद सोनोवाल, (बीजेपी, डिब्रूगढ़ असम)

8. जीतनराम मांझी (HAM, गया बिहार)

9. सुरेश गोपी (बीजेपी, ​त्रिशूर केरल)

10. हरदीप सिंह पुरी (बीजेपी, पंजाब)

11. रवनीत सिंह बिट्टू (बीजेपी, पंजाब)

12. नितिन गडकरी (बीजेपी, नागपुर महाराष्ट्र)

13. पीयूष गोयल (बीजेपी, मुंबई नॉर्थ महाराष्ट्र)

14. रामदास अठावले (RPI(A), महाराष्ट्र)

15. रक्षा खड़से (बीजेपी, रावेर महाराष्ट्र)

16. धर्मेंद्र प्रधान (बीजेपी, संभलपुर ओडिशा)

17. प्रहलाद जोशी (बीजेपी, धारवाड कर्नाटक)

18. बंदी संजय कुमार (बीजेपी, करीमनगर तेलंगाना)

19. हर्ष मल्होत्रा (बीजेपी, पूर्वी दिल्ली)

20. श्रीपद नाइक (बीजेपी, नॉर्थ गोवा)

21. अजय टाम्टा (बीजेपी, अल्मोड़ा उत्तराखंड)

22. एस. जयशंकर (बीजेपी, गुजरात)

23. मनसुख मंडाविया (बीजेपी, पोरबंदर गुजरात)

24. अश्विनी वैष्णव (बीजेपी, ओडिशा)

25. निर्मला सीतारमण (बीजेपी, कर्नाटक)

26. जितेंद्र सिंह (बीजेपी, उधमपुर जम्मू कश्मीर)

27. शिवराज सिंह चौहान (बीजेपी, विदिशा मध्य प्रदेश)

28. चिराग पासवान (लोजपा रामनिवास, हाजीपुर बिहार)

29. राजनाथ सिंह (बीजेपी, लखनऊ उत्तर प्रदेश)

30. ज्योतिरादित्य सिंंधिया (बीजेपी, गुना मध्य प्रदेश)

31. किरेन रिजिजू (बीजेपी, अरुणाचल पश्चिम)

32. गिरिराज सिंह (बीजेपी, बेगुसराय बिहार)

33. जयंत चौधरी (आरएलडी, उत्तर प्रदेश)

34. अन्नामलाई (बीजेपी, तमिलनाडु)

35. मनोहर लाल खट्टर (बीजेपी, करनाल हरियाणा)

36. जी. किशन रेड्डी (बीजेपी, सिकंदराबाद तेलंगाना)

37. चंद्रशेखर चौधरी (AJSU, गिरडीह झारखंड)

38. जितिन प्रसाद (बीजेपी, पीलीभीत उत्तर प्रदेश)

39. पंकज चौधरी (बीजेपी, महराजगंज उत्तर प्रदेश)

40. बीएल वर्मा (जदयू, उत्तर प्रदेश)

41. ललन सिंह (AD, मुंगेर बिहार)

42. अनुप्रिया पटेल (बीजेपी, मिर्जापुर उत्तर प्रदेश)

43. अन्नपूर्णा देवी (बीजेपी, कोडर्मा झारखंड)

44. कमलजीत सेहरावत (बीजेपी, पश्चिम दिल्ली)

45. राव इंद्रजीत सिंह (बीजेपी, गुरुग्राम ​हरियाणा)

46. भूपेंद्र यादव (बीजेपी, राजस्थान)

47. संजय सेठ (बीजेपी, रांची झारखंड)

48. किशन पाल गुर्जर (बीजेपी, फरीदाबाद हरियाणा)


महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल गए

पीएम मोदी ने आज सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीद जवानों को नमन भी किया.

वह सबसे पहले महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की. अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर काफी संख्या में मौजूद लोगों ने ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी-मोदी’ और ‘मोदी जी को जय श्रीराम’ जैसे नारों से उनका अभिवादन किया. लोग ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे’ के नारे लगाते भी सुनाई दिए.

इसके बाद पीएम ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद जवानों को भी नमन किया. वहां तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे.

मेहमानों के आने का सिलसिला जारी

बता दें कि कल से देश में विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है. खबर है कि सुपरस्टार रजनीकांत भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए चेन्नई से नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. तो वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे समारोह में शामिल होंगे.

इन नेताओं को मंत्री बनने के लिए आए फोन

सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले टीडीपी और जेडीयू सांसदों को मंत्री पद के लिए फोन आना शुरू हो चुके हैं. टीडीपी सांसद डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी और किंजरापु राम मोहन नायडू को मंत्री बनने के लिए फोन आना शुरू हो गया है. इसके अलावा जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को भी मंत्री पद के लिए फोन आया है. माना जा रहा है कि इन सभी नेताओं को मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने कॉलेजियम सुधार याचिका से खुद को अलग किया, अब आगे क्या?

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने जजों की नियुक्ति की कॉलेजियम व्यवस्था में सुधार…

10 minutes ago

प्रीति अदाणी ने की पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व की तारीफ, बताया कैसे बदला काशी का स्वरूप?

Priti Adani on PM Modi Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने कहा कि…

19 minutes ago

7 KM तक कंधे पर बेटी को लेकर चली मां, एंबुलेंस भी नहीं पहुंची गांव

Andhra Pradesh Viral Story: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक मां अपनी 12 वर्षीय…

25 minutes ago

‘कमाई जितना जरूरी है सेवा’, वाराणसी में बोलीं प्रीति अदाणी- ग्रुप हर साल 1.3 करोड़ लोगों के जीवन में ला रहा बदलाव

Dr Priti Adani at Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने सामुदायिक कल्याण के…

31 minutes ago