Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Swearing in Ceremony: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, जानें निमंत्रण को लेकर क्या बोलीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि वह अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक और अवैध तरीकों से सत्ता में आने वाली भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को अपनी शुभकामनाएं नहीं दे सकतीं.

Mallikarjun Kharge, Mamata Banerjee

फोटो-सोशल मीडिया

Narendra Modi’s oath-taking ceremony: बता दें कि आज यानि रविवार को शाम 7.15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे. कार्यक्रम में भारत के नेताओं में कौन शामिल होगा और कौन नहीं, को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है. इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से ये तय हो गया है कि वह कार्यक्रम में शामिल होंगे. तो वहीं ममता बनर्जी को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आएंगी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने शुक्रवार को कहा कि “मुझे न तो (आमंत्रण) मिला है और न ही मैं जाऊंगी.”

बता दें कि खड़गे राज्यसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सूत्रों ने बताया कि ‘इंडिया’ ब्लॉक के अन्य सहयोगी दलों के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है. मालूम हो कि नरेंद्र मोदी के साथ ही मंत्रिपरिषद के कुछ सदस्य भी शपथ ग्रहण करेंगे. इस मौके पर भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के कई नेता शामिल हो रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाले विशिष्ट विदेशी मेहमानों के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रि भोज का भी आयोजन करेंगी.

ये भी पढ़ें-PM Swearing in Ceremony: सज कर तैयार हुआ राष्ट्रपति भवन, छावनी बनी दिल्ली, तीन स्तरीय सुरक्षा…ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दी ये सलाह

भविष्य के सर्वश्रेष्ठ के लिए करें आशा

बता दें कि शुक्रवार को ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक और अवैध तरीकों से सत्ता में आने वाली भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को अपनी शुभकामनाएं नहीं दे सकतीं. इसके अलावा उन्होंने कहा था कि “मैं ऐसी सरकार को शुभकामनाएं नहीं दे सकती जो अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक और अवैध तरीके से सत्ता में आ रही है. मुझे इसके लिए खेद है. मैं देश के लिए शुभकामनाएं देना चाहती हूं. आइए हम भविष्य के लिए सर्वश्रेष्ठ की आशा करें.” तो वहीं निमंत्रण मिलने के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि “मुझे न तो (आमंत्रण) मिला है और न ही मैं जाऊंगी.” इसके अलावा ममता बनर्जी ने दावा किया है कि मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital