लाइफस्टाइल

रोजाना सुबह खाली पेट आंवला खाने से कई बीमारियों को कर सकते हैं दूर, जानिए इसके बेहतरीन फायदे

Benefits Of Amla: अक्सर घर के बुजुर्ग आंवला के फायदों के बारे में बात करते हैं, लेकिन आज भी इसके कई ऐसे फायदे हैं जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं. तो आपको बता दें कि आंवले को इंडियन गूसबेरी भी कहा जाता है. कई बार लोग साबुत आंवला खाते हैं या फिर बाजार में मिलने वाले आंवले के जूस का भी सेवन करते हैं, जो काफी फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में आज हम आपको आंवले के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं आंवला के फायदे…

इम्युनिटी (Benefits Of Amla)

सुबह खाली पेट आंवला खाने से शरीर में मौजूद गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है. आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो एक एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जिससे इम्युनिटी बढ़ाती है. इसके सेवन से इन्फेक्शन होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है.

पाचन तंत्र

आंवले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे पाचन तंत्र सही रहता है. कब्ज की समस्या नहीं होती है. खाली पेट इसका सेवन करने से आपको नेचुरल लैक्सेटिव वाले गुण मिलते हैं, जिसके कारण शरीर में जमा होने वाले सारे टॉक्सिंस से बाहर निकल जाते हैं.

डायबिटीज (Benefits Of Amla)

आंवले का खाली पेट सेवन करना डायबिटीज मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. इसमें क्रोमियम की मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड सुअर को कंट्रोल में रखता है. रोजाना आंवले का सेवन करना इंसुलिन सेंसटिविटी को बढ़ावा देता है. आंवला में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से आपको बचाते हैं और डायबिटीज को मैनेज करना आसान बनाते हैं.

यह भी पढ़ें : Food Safety Tips: सुरक्षित भोजन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार ने जारी किए ये जरूरी टिप्स, आज से ही करें फॉलो

स्किन और बालों

अगर आपके बालों की क्वालिटी लगातार ख़राब हो रही है, तो आंवला काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके अलावा अगर आपके चेहरे पर ग्लो नहीं है. आंवला में विटामिन सी पाया जाता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में लाभदायक है.

Uma Sharma

Recent Posts

झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के…

1 minute ago

भगवान श्रीकृष्ण पर बयान देकर फंसे बागेश्वर बाबा, विवाद बढ़ा तो बोले- मैं ठाकुर जी का परम भक्त, गलत मतलब न निकालें

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बीच बागेश्वर धाम के…

3 minutes ago

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नोरा फतेही को दोबारा समन जारी कर 6 नवंबर को किया तलब; जानें मामला

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 200 करोड़ के ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को गवाही…

20 minutes ago