झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन.
Land Scam Case Hemant Soren: जमीन घोटाला मामले में ईडी की गिरफ्त में फंसे झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो जाएगी. फिलहाल वे बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं. कोर्ट में उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने को लेकर आज अर्जी लगाई जा सकती है. ऐसे में उम्मीद है कि आज सुनवाई के बाद आज उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई जा सकती है.
बता दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को राजभवन में इस्तीफा सौंपने के बाद से ही हिरासत मे ले लिए गए थे. पिछले 13 दिनों तक ईडी लगातार पूछताछ कर रही है. न्यायिक हिरासत के अलावा अदालत आज एक और याचिका पर फैसला सुनाएगी. यह मामला उनके बजट सत्र में शामिल होने जुड़ा है.
बता दें कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र. 23 फरवरी से हो रहा है. उनके वकील ने कोर्ट को सुनवाई के दौरान बताया कि बजट सत्र के दौरान मनी बिल पास होता है इसलिए सदन में हेमंत सोरने का रहना जरूरी है.
ये भी पढ़ेंः CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आवास समेत 30 ठिकानों पर CBI का छापा, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
जानकारी के अनुसार 36 फर्जी डीड और फर्जी कागजात के जरिीए सैकड़ों एकड़ जमीन का सौदा हुआ. इस सौदे में अधिकारियों से लेकर जिले के उपायुक्त बड़े-बड़े व्यापारी भी शामिल रहे. इसके बाद सबसे पहले इस मामले में एफआईआर नगर निगम ने दर्ज करवाई. इसके बाद जांच की जिम्मेदारी तत्कालीन कमिश्नर नितीन कुलकर्णी को दी गई.
13 अप्रैल 2023 को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने बड़गाई अंचल के अधिकारी मनोज कुमार समेत 21 के ठिकानों पर रेड की गई. छापेमारी के बाद कई अहम सबूत मिले जिसके बाद सीएम के मीडिया सलाहकार समेत कई लोगों को पकड़ा गया.
ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और राज्य में झटका, केरल में लेफ्ट पार्टियां अकेले लड़ेगी चुनाव
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…