देश

PM नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन, राज्य में निवेश का खुलेगा रास्ता

Uttarakhand Global Investors Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया.  8-9 दिसंबर को उत्तराखंड के देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया है. देशविदेश के बड़े उद्योगपति इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं, जिससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा. वहीं समारोह में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारंपरिक गीत का आनंद भी लिया.

लाखों रोजगारों का होगा सृजन 

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “हमने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों के साथ 2.5 लाख करोड़ रुपए के MoU पर हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा था मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने अपने लक्ष्य से अधिक निवेश के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं. अभी तक 44,000 करोड़ रुपए का निवेश धरातल पर उतार दिया है. इससे लाखों रोजगारों का सृजन होगा.”

दिव्यता और विकास का एक साथ अनुभव- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के आयोजन स्थल पर एक प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया. वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड वह राज्य है जहां हम दिव्यता और विकास को एक साथ अनुभव कर सकते हैं. देवभूमि यहां होने वाले निवेश के नये द्वार खोलने की क्षमता रखती है. आज देश में नीति-संचालित शासन और राजनीतिक स्थिरता है.

उत्तराखंड, टूरिज्म का एक सशक्त ब्रांड बनकर उभरने वाला है

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि, “आज भारत को देखने के लिए भारतीयों और विदेशियों दोनों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है. हम पूरे देश में थीम बेस्ड टूरिज्म सर्किट तैयार कर रहे हैं. कोशिश ये है​ कि भारत के नेचर और हेरिटेज दोनों से ही दुनिया को परिचित कराया जाए. इस अभियान में उत्तराखंड, टूरिज्म का एक सशक्त ब्रांड बनकर उभरने वाला है.”

इसे भी पढ़ें: चुनावी खर्च की सीमा तय करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कहा-इस बारे में कानून बनाने का निर्देश नहीं दे सकते

सिल्कयारा सुरंग में फंसे श्रमिकों का भी पीएम ने किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड के वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 में कहा, “बीते दिनों उत्तरकाशी में टनल से हमारे श्रमिक भाईयों को सुरक्षित निकालने का जो सफल अभियान चला उसके लिए मैं राज्य सरकार समेत सभी का विशेष तौर पर अभिनंदन करता हूं.”

Rohit Rai

Recent Posts

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

18 minutes ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

23 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

2 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

2 hours ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

11 hours ago