पीएम मोदी ने देश के गेमिंग क्रिएटर्स के साथ की चर्चा.
PM Modi met 7 gamers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 देश में गेमिंग बिजनेस को बढ़ावा देनेे के लिए 7 ऑनलाइन गेमर्स से मुलाकात की. पीएम मोदी ने नमन माथुर, मिथिलेश पाटणकर, पायल धारे, तीर्थ मेहता, गणेश गंगाधर और अंशु बिष्ट से मुलाकात की. इस मुलाकात का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया पर साझा किया. इससे जुड़ा पूरा वीडियो 13 अप्रैल को जारी किया जाएगा.
न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार पीएम ने गेमिंग से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत की. इसके साथ ही पीएम ने वीआर बेस्ड गेम, मोबाइल गेम के साथ-साथ पीसी गेम भी खेला. इस दौरान पीएम ने गेमर्स से बातचीत भी की. पीएम ने गेमर्स से पूछा क्या इस क्षेत्र में लड़कियों को भी पर्याप्त अवसर मिलता हैं? इसके जवाब में पायल ने कहा कि जब मैंने शुरू किया तो मेरे पास भी कई लोगों के मैसेज आते थे मैंने आपको देखकर शुरू किया है.
जानकारी के अनुसार इंडियन गेमिंग इंडस्ट्री का सालाना रेवेन्यू 2028 तक 6 अरब डाॅलर तक पहुंचने का अनुमान है. पिछले साल 2023 में इंडियन गेमिंग इंडस्ट्री का रेवेन्यू 3.1 अरब डाॅलर था. ऐसे में अगले 5 साल में इस उद्योग का रेवेन्यू दोगुना होने की उम्मीद जताई जा रही है.
– भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…