देश

लू से बचाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए PM मोदी ने की बैठक, आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने पर जोर

गर्मियों के मौसम (अप्रैल से जून) के पूर्वानुमान सहित अप्रैल से जून 2024 की अवधि के लिए तापमान के दृष्टिकोण के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मोदी को देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान की संभावना, उच्च संभावना के साथ मध्य भारत और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत में होने वाले बदलावों के बारे में भी बताया गया।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में आने वाली गर्मियों के दौरान आमजन के लिए आवश्यक दवाओं, पेय पदार्थों, आइस पैक, ओआरएस और पीने के पानी के संदर्भ में स्वास्थ्य क्षेत्र में तैयारियों की समीक्षा की गई। टेलीविजन, रेडियो और सोशल मीडिया जैसे सभी प्लेटफार्मों के माध्यम से विशेष रूप से क्षेत्रीय भाषाओं में आवश्यक आईईसी/जागरूकता सामग्री के समय पर प्रसार पर जोर दिया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, चूंकि 2024 में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की उम्मीद है, जो आम चुनावों के साथ मेल खाती है, इसलिए यह महसूस किया गया कि MoHFW और NDMA द्वारा जारी की गई सलाह का क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद किया जाए और व्यापक रूप से प्रसारित किया जाए।

बैठक के दौरन प्रधानमंत्री मोदी ने संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर सरकार के सभी अंगों और विभिन्न मंत्रालयों को इस पर तालमेल के साथ काम करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने अस्पतालों में पर्याप्त तैयारी के साथ-साथ जागरूकता सृजन पर भी जोर दिया। उन्होंने जंगल की आग का तत्काल पता लगाने और उसे बुझाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। उक्‍त बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, गृह सचिव, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने भाग लिया।

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

1 minute ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

14 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

41 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

47 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago