पीएम मोदी
PM Narendra Modi Churu Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान से पहले धुंआधार रैलियां करने में व्यस्त हैं. पीएम मोदी पिछले चार दिन में दूसरी बार आज राजस्थान पहुंचे. यहां उन्होंने चूरू में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया के समर्थन में सभा को संबोधित किया. जानकारों की मानें तो पीएम आज की सभा से चूरू, झुंझुनूं, सीकर और गंगानगर-हनुमानगढ़ सीटों को भी साधेंगे.
चूरू में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. और अपनी सरकार की 10 वर्षों की उपलब्ध्यिों का बखान किया. पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत का विकास देखकर हैरान है. आज दिल्ली से नरेंद्र, देवेंद्र के लिए आशीर्वाद मांगने आया है. दुनिया नहीं जानती कि भारत की मिट्टी कुछ अलग है. हम जो ठान लेते हैं, उसे हासिल करके ही दम लेते हैं. पिछले 10 साल में आपने देश को बदलते देखा है. क्या आपको याद है 10 साल पहले देश की हालत कितनी खराब थी? कांग्रेस के बड़े घोटालों और लूट के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी और दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा गिर रही थी.
पीएम ने अपने भाषण में कोरोना महामारी से उत्पन्न हुए संकट का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमने ईमानदारी से काम किया. जब COVID जैसा बड़ा संकट आया, तो दुनिया सोचने लगी कि भारत बर्बाद हो जाएगा और यह दुनिया को भी बर्बाद कर देगा. लेकिन इस संकट में, हम भारतीयों ने अपने देश को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया.
पीएम ने आगे कहा कि आपने 2014 में गरीब के बेटे को अपनी सेवा का मौका दिया. हताशा और निराशा ये मोदी के पास फटक भी नहीं सकती. मैंने तय किया कि हालात बदलने ही होंगे. मेरे लिए भारत ही मेरा परिवार है. पीएम ने 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान खुद के द्वारा दी गई गारंटियों का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि मैंने गारंटी दी थी कि पेपर माफियाओं के खिलाफ जांच बैठाई जाएगी. ईआरसीपी को कांग्रेस ने लटकाकर रखा था. उसका काम भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने जो गांरटी दी थी उसे पूरा किया है. भाजपा जो कहती है वो जरूर करती है. दूसरी पार्टियों की तरह हम केवल घोषणा पत्र जारी नहीं करते. 2019 में हमने संकल्प पत्र जारी किया था. उसके ज्यादातर संकल्प पूरे हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि जो काम अब तक हुआ है वो ट्रेलर है.जो मोदी ने किया है वो तो एपेटाइजर है अभी तो खाने की पूरी थाली आनी बाकी है. बहुत कुछ करना है. बहुत सारे सपने हैं, हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है.
पीएम ने महिलाओं को साधते हुए कहा कि हमारी समाज रचना ऐसी रही है कि घर होगा तो पुरुष के नाम पर, गाड़ी होगी तो पुरुष के नाम पर, खेत होगा तो पुरुष के नाम पर. सब कुछ पुरुष के नाम पर. मोदी ने तय कर लिया कि सरकार जो घर देगी वो महिलाओं के नाम पर होगा.
Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…
Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…
Hibiscus Plant Care Coffee Fertilizer: गुड़हल के पौधे में फूल कम आ रहे हैं या…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों…