देश

पीएम मोदी ने कल्कि धाम का शिलान्यास किया, बोले- ‘जमाना ऐसा कि दुनिया अब सुदामा के पोटली चावल को भ्रष्टाचार मानने लगी है’

PM Narendra Modi Sambhal Shri Kalki Dham: पीएम नरेंद्र मोदी आज यूपी के दौरे पर हैं. दौर की शुरुआत उन्होंने संभल से की. यहां वे कल्कि धाम पहुंचे और मंदिर की शिलान्यास पूजा में शामिल हुए. पूजा में पीएम मोदी के अलावा सीएम योगी और कल्कि धाम के महंत आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद रहे. यहां पूजा अर्चना के थोड़ी देर बाद पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि संभल में कल्कि धाम का निर्माण कांग्रेस के निष्कासित नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम करवा रहे हैं.

कुछ दिनों पहले दिल्ली में प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात कर शिलान्यास कार्यक्रम का न्यौता दिया था. इसके बाद कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. गौरतबल है कि 2 रोज पहले उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी गैरों को अपना बना रहे हैं मगर कुछ अभागे नेता ऐसे हैं जो अपनों को भी गैर बनाने में जुटे हैं.

यूपी की धरती से अध्यात्म की एक धारा प्रवाहित हो रही है

पीएम मोदी कल्किधाम शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज यूपी की धरती से प्रभु श्रीराम और प्रभु कृष्ण की भूमि से भक्ति और अध्यात्म की एक धारा प्रवाहित हो रही है. आज पूज्य संतों की साधना और जनमानस की भावना से एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि संतों की उपस्थिति में कल्कि धाम केे शिलान्यास का सौभाग्य मिला है.

पीएम ने आगे कहा कि मैं सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं को बधाई देता हूं. अभी आचार्य प्रमोद जी क रहे थे कि 18 साल की प्रतीक्षा के बाद ये सौभाग्य मिला है. पीएम ने आगे कहा कि कई ऐसे अच्छे काम हैं जो कुछ लोग मेरे लिए छोड़कर गए हैं. आगे भी जितने भी अच्छे काम रह गए हैं उन्हें भी संतों के आशीर्वाद से आज ही पूरा करेंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी है. ऐसे में आज हम देश में जो सांस्कृति पुनरोत्थान देख रहे हैं उसकी प्रेरणा हमे छत्रपति शिवाजी महाराज से ही मिलती है. उन्होंने कहा कि जब आचार्य जी मुझे निमंत्रण देने आए थे तो उन्होंने धाम को लेकर मां के वचन और सपने की बात बताई थी. उनकी बात के आधार पर कह सकता हूं कि आज उनसे ज्यादा आनंद उनकी माताजी को हो रहा होगा. मां के वचन के लिए कैसे एक बेटा जीवन खपा सकता है ये प्रमोद जी से सीखना चाहिए.

अच्छा हुआ प्रमोद जी आपने भावनाएं दी

पीएम ने कहा कि इस पवित्र यज्ञ में मुझे माध्यम बनाया गया. इसके लिए मैं आचार्य जी को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि अभी जब वो स्वागत प्रवचन कर रहे थे तब उन्होंने कहा कि हर किसी के पास कुछ न कुछ देने को होता है. मेरे पास कुछ नहीं है, मैं सिर्फ भावनाएं व्यक्त कर सकता हूं. पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रमोद जी अच्छा हुआ आपने कुछ नहीं दिया वरना जमाना तो ऐसा है कि अगर आज सुदामा श्री कृष्ण को एक पोटली में चावल दे दे तो वीडियो आ जाता और कोर्ट में पीआईएल दायर हो जाती. और जजमेंट आता भगवान कृष्ण को भ्रष्टाचार में कुछ दिया गया है वे भ्रष्ट हैं. अच्छा हुआ आपने भावना दिखाई.

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए कल्कि धाम के महंत प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भगवान जहां आते हैं वह धरा धन्य हो जाती है. अयोध्या में जितना काम हुआ वह अद्भूत है. उन्होंने कहा कि यह भी अद्भूत संयोग है कि भगवान राम के सारे काम आपके हाथों से ही हुए हैं. उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश में रामराज्य की स्थापना होगी.

आचार्य ने कहा कि जब वे पीएम मोदी को निमंत्रण देने गए तो उन्हें लगा कि वे निमंत्रण स्वीकार नहीं करेंगे लेकिन पीएम ने निमंत्रण स्वीकार किया. हालांकि लोग मुझे पूछते थे कि क्या पीएम आएंगे तो मेरे पास कोई जवाब नहीं था. लेकिन मुझे विश्वास था कि वे जरूर आएंगे.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

5 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

5 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

6 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

6 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

6 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

6 hours ago