शाहाबाद डेयरी इलाके में लगी भीषण आग
Delhi Fire Incident: दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में स्थित झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने से 130 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई. घटना रविवार देर रात में हुई थी. आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है. हालांकि इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के अलीपुर मार्केट में एक पेंट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई थी. पेंट की फैक्ट्री काफी संकरी गलियों में स्थित थी. जब फैक्ट्री में आग लगी थी, उस समय अंदर तमाम मजदूर काम कर रहे थे. आग लगने की वजह से मजदूर अंदर फंस गए थे. आग की इस घटना में 11 मजदूरों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई थी. आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं.
पेंट फैक्ट्री का संचालन सोनीपत के रहने वाले अखिल जैन कर रहे थे. आग लगने के बाद एनडीआरएफ और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया था.जिसमें तलाशी के दौरान फैक्ट्री से 11 जले हुए शव बरामद हुए थे. जिसमें 10 पुरुष और एक महिला का शव शामिल था.
यह भी पढ़ें- UP News: कल्कि धाम मंदिर में विराजमान होंगे भगवान विष्णु के 10 अवतार…जानें कितने होंगे गर्भगृह और क्या होगी खासियत
पुलिस ने बताया था कि शुरुआती जांच में पाया गया कि फैक्ट्री का गेट बंद था. आग लगने के बाद अंदर काम करने वाले मजदूर बाहर नहीं निकल पाए थे. जिससे अंदर ही उनकी जलने से मौत हो गई थी. फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से सैंपल भी लिए थे. जांच में पता चला था कि फैक्ट्री में जहां केमिकल रखा हुआ था, वहीं पर सबसे पहले शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी. जिसके बाद आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…