तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
अटल पेंशन योजना
Atal Pension Yojana: आम नागरिकों के लिए केंद्र सरकार आए दिन कोई न कोई योजना निकालती रहती है. सरकार ने आम नागरिकों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक पेंशन योजना की शुरुआत की है. जिसका नाम अटल पेंशन योजना है इस योजना की शुरुआत साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने की थी. यह आम नागरिको के भविष्य के लिए बचत योजना के तौर पर चलाई गई है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ साथ ही क्या है इसके लिए प्रक्रिया.
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ भारत के नागरिक उठा सकते हैं. इस योजना का लाभ लेने के लिए 18 से 40 के बीच उम्र होना जरूरी है. इस योजना में कम से कम 20 वर्षों तक इन्वेस्ट करना होता है. योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं नागरिकों को मिल सकता है जो टैक्स नहीं भरते हैं. जो लोग इनकम टैक्स भरने के दायरे में आते हैं वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं.
इस योजना के तहत आप किसी भी बैंक या डाकघर में खाता खुलवा सकते हैं. इस खाते में इन्वेस्ट करने के बाद 60 साल की उम्र पूरी होने तक हर महीने रकम जमा करनी होती है. 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद सरकार इस योजना के तहत जमा की गई रकम के आधार पर न्यूनतम 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की पेंशन देती है. योजना के लाभ लेने के लिए आधार कार्ड का लिंक होना भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें:सफर के दौरान अगर यात्री की तबीयत हो जाए खराब, तुरंत करें ये काम मिलेगी सुविधा
केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते. इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करना पडे़गा. इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी नेशनलाइज्ड बैंकों में फर्म उपलब्ध हैं. इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद आपको फॉर्म भरकर बैंक में जमा करना होगा. इसके साथ ही आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी जमा करनी होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Anant Singh Bail: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत…
Sugarcane Price: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगले…
West Bengal Textbook Updates: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की…
Imaan Mazari Jail Sentenced: पाकिस्तान की चर्चित वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान मजारी और उनके…
Bhutan Flash Flood: भूटान के पुनाखा में मो छू नदी में आए फ्लैश फ्लड से…
ISRO Satellite Launch: ISRO आज रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट…