तेलंगाना में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी.
PM Narendra Modi Telangana Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के दौरे पर रहे. यहां आदिलाबाद में उन्होंने 56 हजार करोड़ कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया. इसके बाद उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं परिवार की राजनीति पर सवाल उठाता हूं तो विपक्ष कहता हैं कि मोदी का कोई परिवार ही नहीं है. मैं इन्हें बताना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार हैं. मैंने अपने देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ दिया था. अब इन्हीं के लिए अपना जीवन खपा दूंगा.
पीएम ने अपने संबोधन में बीआरएस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि टीआरएस अब बीआरएस बन गई. लेकिन बदला कुछ नहीं. बीआरएस ने कई बड़े घोटाले किए. अब कांग्रेस की सरकार आई है तो घोटालों की फाइल दबाकर बैठ गए हैं. इनका तो एक ही सिद्धान्त है – तुम भी खाओ और हम भी खाएं.
भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टीकरण में लिप्त INDI गठबंधन के नेता पागल हो रहे हैं. वे अब 2024 के चुनावों के लिए अपना असली घोषणापत्र लेकर आए हैं. जब मैं उनकी वंशवाद की राजनीति पर सवाल उठाता हूं, तो वे कहने लगते हैं कि मोदी मेरा कोई परिवार नहीं है. मेरी जिंदगी एक खुली किताब की तरह है. देश के लोग मुझे बहुत अच्छे से जानते और समझते हैं. जब मैं देर रात तक काम करता हूं और खबरें आती हैं, तो लाखों लोग मुझे लिखते हैं कि नहीं खूब काम करो और अच्छे से आराम करो.
मैंने बचपन में आंखों में एक सपना लेकर अपना घर छोड़ा था कि मैं देश के लोगों के लिए जीऊंगा. मेरे जीवन का हर पल आपके लिए होगा. मेरे कोई निजी सपने नहीं होंगे लेकिन आपके सपने ही मेरा संकल्प होंगे. मैं आपके सपनों को पूरा करने और आपके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करने के लिए अपना जीवन लगा दूंगा. इसलिए मैं कहता हूं कि देश के करोड़ों लोग मुझे अपना मानते हैं और अपने सदस्य की तरह प्यार करते हैं. इसलिए, मैं कहता हूं कि देश के 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं.
पीएम ने कहा कि आजादी के कई दशकों बाद भी तेलंगाना के लोगों के योगदान को कभी उचित सम्मान नहीं दिया गया. 2014 के बाद केंद्र की बीजेपी सरकार ने तेलंगाना के विकास को बहुत महत्व दिया और आदिवासी समाज काे सम्मान दिया. क्या कोई सोच सकता था कि एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनेगी? क्या कोई सोच सकता था कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाई जाएगी? आदिवासियों के विकास के लिए बीजेपी सरकार ने अलग मंत्रालय बनाया.
राजद प्रमुख लालू यादव के ‘परिवारवाद’ वाले तंज के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं ने पीएम मोदी के साथ एकजुटता दिखाते हुए अपना बायो बदल लिया। अमित शाह और जेपी नड्डा ने एक्स पर नाम के आगे मोदी का परिवार जोड़ दिया है.
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…