देश

Aero India Show 2023: बेंगलुरु में आज से शुरू होगा एयरो शो, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 98 देश होंगे शामिल

Aero India Show 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत की द्विवार्षिक एयरोस्पेस प्रदर्शनी- ‘एयरो इंडिया’ का उद्घाटन करेंगे. ‘एयरो इंडिया’ सैन्य विमानों, हेलीकाप्टरों, रक्षा उपकरणों और नये युग के एवियोनिक्स के निर्माण के लिए देश को एक उभरते हुए केंद्र के रूप में प्रदर्शित करेगा.

अधिकारियों के मुताबिक, बेंगलुरु के बाहरी इलाके में वायुसेना के यालहंका सैन्य अड्डे के परिसर में पांच-दिवसीय इस प्रदर्शनी में 809 रक्षा कंपनियों के अलावा 98 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. अधिकारियों ने कहा कि एयरो इंडिया में लगभग 250 बिजनेस-टू-बिजनेस समझौते होने की उम्मीद है, जिससे लगभग 75,000 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त होने का अनुमान है.

उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया के 14वें संस्करण का विषय ‘द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज’ है. इसका उद्देश्य एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में देश की क्षमताओं में वृद्धि को प्रदर्शित कर एक मजबूत और आत्मनिर्भर ‘नये भारत’ के उदय का प्रचार करना है. प्रदर्शनी में सरकार के ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन के अनुरूप स्वदेशी उपकरणों और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘एयरो इंडिया- 2023’ देश की विनिर्माण क्षमता और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परिकल्पित ‘आत्मनिर्भर भारत’ को साकार करने की दिशा में हुई प्रगति का उल्लेख करेगा. उन्होंने कहा कि यह आयोजन एयरोस्पेस और विमानन क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा.

ये भी पढ़ें: Delhi-Mumbai Expressway: पीएम मोदी ने दी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की सौगात, बोले- ये विकसित भारत की तस्वीर

राजनाथ सिंह ने कहा कि एयरो इंडिया भारत में एयरोस्पेस क्षेत्र के विस्तृत विकास में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और रक्षा निर्माण में देश के आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य को साकार करने में मदद करेगा. रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि बेंगलुरु एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभरेगा. हमारा उद्देश्य एक जीवंत रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है.’’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

2 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

6 minutes ago

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

30 minutes ago

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

59 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

2 hours ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

2 hours ago