कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो ट्विटर)
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कश्मीरी पंडित के सुरक्षा के मुद्दे को लेकर पत्र लिखा है. इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा है कि पीएम कर्मचारियों की चिंताओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाएं.
राहुल गांधी का कहना है कि आतंकियों की टारगेटेड किलिंग के शिकार कश्मीरी पंडितों को बिना किसी सुरक्षा गारंटी के घाटी में जाने के लिए विवश करना निर्दयी कदम है.
राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर पीएम को लिखे अपने पत्र में कहा, आतंकियों द्वारा हाल में कश्मीरी पंडितों व अन्य लोगों की लगातार टारगेटेड हत्याओं ने घाटी में डर और निराशा का माहौल बना दिया है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की समस्याओं को लेकर पीएएम नरेंद्र मोदी को जो पत्र लिखा है उसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी पूरे भारत को प्रेम और एकता के सूत्र में पिरोने के लिए जारी भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पड़ाव में कश्मीरी पंडितों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर मुझसे मिला और उन्होंने अपनी बात रखी.
सुरक्षा की हो गारंटी
अपने इस ट्वीट में इसके आगे उन्होंने कहा, कश्मीरी पंडितों का एक प्रतिनिधि मंडल अपनी समस्याओं को लेकर मुझसे मिला और उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी में वापस काम पर जाने के लिए सरकार के अधिकारी उन्हें मजबूर कर रहे हैं.
इन हालातों में सुरक्षा और सलामती की पुख्ता गारंटी के बिना उन्हें घाटी में काम पर जाने के लिए मजबूर करना एक निर्दयी कदम है. घाटी में हालात के सुधरने और सामान्य होने तक सरकार इन कश्मीरी पंडित कर्मचारियों से अन्य प्रशासकीय व जनसुविधा के कार्यों में सेवाएं ले सकती है.
इसे भी पढ़ें: Surajkund Mela 2023: आज से सूरजकुंड मेले की शुरुआत, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया उद्घाटन
जम्मू -कश्मीर के उप-राज्यपाल पर साधा निशाना
अपने पत्र में सांसद राहुल गांधी ने जम्मू -कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि, अपनी सुरक्षा और परिवार की चिंताओं को लेकर मदद की गुहार लगा रहे कश्मीरी पंडितों को आज जब सरकार से हमदर्दी और अपनेपन की उम्मीद है तब जम्मू -कश्मीर के उप-राज्यपाल द्वारा उनके लिए ‘भिखारी’ जैसे शब्दों का प्रयोग गैर-जि़म्मेदाराना है. प्रधानमंत्री जी, शायद आप स्थानीय प्रशासन की इस असंवेदनशील शैली से परिचित न हों.
न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…
PM Kisan Samman Nidhi: देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…
US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
Maharashtra News: मुंबई के माहिम इलाके से महाराष्ट्र एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद हसन…
Sharad Purnima Kab Hai: 25 अक्टूबर 2026 को मनाई जाने वाली शरद पूर्णिमा पर 30…