देश

पीएम मोदी 15 नवंबर को लॉन्च करेंगे आदिवासी समुदाय के लिए बड़ी स्कीम, योजना पर खर्च होंगे 24 हजार करोड़

पीएम नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को आदिवासी समुदाय के लिए बड़ी योजना लॉन्च करेंगे. इसका मकसद उन आदिवासी समूहों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए काम करना है, जो मुख्याधारा से जुड़ नहीं पाए हैं.

बता दें कि देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 75 पिछड़े आदिवासी समूह हैं, जिन्हें PVTG यानी पार्टिकुलरली वल्नरेबल ग्रुप की श्रेणी में रखा गया है. इन समुदायों की देश के 220 जिलों के 22,544 गांवों में 28 लाख की आबादी है. केंद्र की ओर से बजट में इस स्कीम का पहले ही ऐलान कर दिया गया था. इस तरह से इसकी शुरुआत चुनाव आचार संहिता के दायरे में नहीं आती है.

24 हजार करोड़ होंगे खर्च

पीएम-PVTG स्कीम पर सरकार 24 हजार करोड़ रुपये की रकम खर्च करने वाली है. 15 नवंबर को ही जनजातीय गौरव दिवस भी मनाया जाता है. वहीं इस बार 15 नवंबर को स्कीम की लॉन्चिंग अहम है क्योंकि छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान भी होने वाले हैं. साथ ही मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में आदिवासियों की अच्छी खासी आबादी है.

ये भी पढ़ें: Mahadev Betting Scam: महादेव बैटिंग ऐप से जुड़ा डाबर का नाम! उद्योगपति मोहित और गौरव बर्मन के खिलाफ FIR दर्ज

इस योजना के तहत पिछड़े आदिवासी समुदायों से जुड़ी बस्तियों और गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत की जाएगी. साथ ही सड़कें, टेलिकॉम, इलेक्ट्रिसिटी, सेफ हाउसिंग, पीने का पानी और सैनिटेशन के अलावा शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं भी इस योजना के तहत दी जाएंगी. इस योजना का संचालन कुल 9 मंत्रालयों के 11 विभागों के सहयोग से किया जाएगा और इस योजना से जोड़कर ही पीएम ग्राम सड़क योजना, आरोग्य योजना, जल जीवन मिशन जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

38 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago