ICC World Cup 2023

World Cup में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद घर लौटते ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भूचाल, गेंदबाज कोच ने दिया इस्तीफा

Pakistan Cricket Team In World Cup 2023: भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है. लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं. अब सेमीफाइनल के लिए जंग शुरू होगी. इस बार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत बेहद खराब रही. बाबर आजम की अगुवाई वाली पाक टीम को वर्ल्ड कप में खेले गए 9 मुकाबलों में से 5 में हार मिली. वहीं चार मैच में जीत मिली. वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम अपने घर लौट गई है. घर पहुंचते ही पाकिस्तान टीम में बड़ा भूचाल आ गया. टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अपने पद से रिजाइन दे दिया है.

मोर्ने मोर्कल का इस्तीफा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल पाकिस्तान पहुंचते ही गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. मोर्कल इसी साल जून में गेंदबाजी कोच का पद संभाला था. मोर्ने मोर्कल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से 6 महीने का करार किया था. मोर्कल की कोचिंग में पाक टीम इस साल जून में श्रीलंका का दौरान किया था. जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी. वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का समाप्त हो गया है. अब पाकिस्तान अपने अगले सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. 14 दिसंबर से इस दौरे की शुरुआत होगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि वह जल्द ही टीम के नए गेंदबाजी कोच के नाम का ऐलान करेगा.

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन

वर्ल्ड कप का सफर समाप्त होने के बाद पाकिस्तान की टीम रविवार को अपने मुल्क के लिए रवाना हो गई. कुछ खिलाड़ी सुबह निकले. वहीं कुछ खिलाड़ी रात में रवाना हुए. सभी खिलाड़ी पहले यूएई होते हुए अपने घर गए.वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली फिलहाल भारत में ही रहेंगे. हसन अली का भारत में ससुराल है. वो अपने ससुराल वालों से मिलने के लिए अभी यहीं रहेंगे. हसन अली 22 नवंबर को पाकिस्तान के लिए निकलेंगे. बता दें कि बाबर की अगुवाई में पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से पहले काफी मजबूत लग रही थी. शुरुआती के दो मैच में जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान को भारत के हाथों करारी हार मिली. जिसके बाद उसे लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. आखिरी मैच में भी पाकिस्तान को करारी हार मिली.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: बाउंड्री काउंट या सुपर ओवर.. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में मैच टाई हुआ तो क्या होगा?

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

27 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

49 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago