देश

India Canada Row: “पीएम ट्रुडो साबित करें भारत पर लगे आरोप…”, कनाडाई पत्रकार की नसीहत

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो की तरफ से भारत पर लगाए गए आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ गई है. जिसको लेकर पहले कनाडा ने भारत के उच्चायुक्त को देश से निकाल दिया. जिसके जवाब में भारत ने भी सख्त कार्रवाई करते हुए कनाडाई डिप्लोमैट को 5 दिनों के अंदर देश छोड़ने के आदेश जारी किए हैं. इसी बीच पीएम जस्टिन ट्रुडो के भारत के ऊपर लगाए गए आरोपों को लेकर कनाडाई पत्रकार ने टिप्पणी की है.

पीएम को शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी- टेरी

कनाडाई पत्रकार मिलेवस्की टेरी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि पीएम ट्रुडो ने जो दावा किया है अगर वह सही साबित नहीं होता है तो उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी. मामले की सच्चाई का पता जांच के बाद ही चलेगा और उससे जुड़े तथ्य सामने आएंगे.

पीएम ट्रुडो पेश करें सबूत- टेरी

मिलेवस्की टेरी ने आगे कहा कि भारत पर जो आरोप कनाडा ने लगाए हैं, उसको लेकर भारत चुप बैठने वाला नहीं है. कनाडा सरकार अपने दावे को साबित करने के लिए सबूत पेश करे. अगर ऐसा नहीं होता है तो कनाडा के प्रधानमंत्री को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- India Canada Relation: “कनाडाई नागरिक जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट की यात्रा न करें”, कनाडा ने जारी की एडवाइजरी

भारतीय अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए पोस्टर

मिलेवस्की टेरी ने कहा, स्थानीय खालिस्तानी नेता इस मामले को लेकर अब तक कोई भी सबूत नहीं जुटा पाए हैं. जिसमें ये पता चले कि निज्जर हत्याकांड में भारत का हाथ है. कनाडा में भारतीय अधिकारियों के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें उन्हें खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के लिए जिम्मेदार बताया गया है.

दोनों देशों के रिश्तों में आएगी दरार

कनाडा के पत्रकार का ये भी कहना है कि पीएम ट्रुडो का ये कहना कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ हो सकता है, यह एक तरह से चिंता की बात है. इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते में खटास आएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

34 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago