लाइफस्टाइल

हर रोज रात में सोने से पहले खा लें इन 5 में से कोई एक चीज, इन बीमारियों से रहेंगे दूर

Superfoods Before Bedtime for Healthy Life: पेट से जुड़ी ऐसी अनेक समस्याएं हैं जिनसे दिन का चैन और रातों की नींद तक उड़ जाती है. वहीं, ना बैठते बनता है और ना ही ऑफिस में काम किया जाता है. इन्हीं दिक्कतों में से एक है कब्ज. जिन लोगों को कब्ज (Constipation) से दोचार होना पड़ता है उन्हें हर समय पेट भारी-भारी लगता है, पेट में ऐंठन महसूस होती है, मलत्याग करने में कठिनाई होती है, मल कड़ा हो जाता है और कई बार तकलीफ भी होती है. ऐसे में कब्ज से छुटकारा दिलाने में खानपान की बड़ी भूमिका रहती है. आजकल जो हमारा लाइफस्टाइल है उसमें नींद न आना, हार्ट डिजीज, मोटापा, डायबिटीज आम समस्या बन गई है. लेकिन यहां ऐसी ही खाने की चीजों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें रात के समय खाया जाए तो अगली सुबह आपको सुकून की नींद आएगी. इसके साथ ही कई बीमारियां भी दूर होने लगती है.

सोने से पहले खा लें इन 5 चीज में से कोई एक

भीगा हुआ अखरोट अगर रात में खाएं तो आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं. वैज्ञानिको के अनुसार, अखरोट कई बीमारियों से बचाता है. सोने से पहले अखरोट का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो हर तरह के क्रोनिक डिजीज से बचाता है. यह सुकून की नींद दिलाता है.

ओटमील

ओटमिल्क के साथ ओटमील आपके लिए जरूरी तमाम पोषण के लिए पर्याप्त है. यह ग्लूकोज लेवल को संतुलित करने में आपकी मदद करेगा. दिन के आखिरी कुछ घंटों में तो आपको सबसे ज्यादा इसी की जरूरत है. इसके अलावा अगर आप खूब आराम करना चाहते हैं, तो याद रखें, रात में रेड मीट खाना कतई ठीक नहीं है. क्यों? क्योंकि रेड मीट में हाइपोजैन्थिन (hypoxanthine) जैसे उत्तेजक तत्व होते हैं. इसलिए इसके बदले मछली का चुनाव करना बेहतर है या रात में अच्छी नींद सोने के लिए ओटमील खाएं.

ये भी पढ़ें:विराट-अनुष्का ने अपने घर में किया गणपति बप्पा का स्वागत, देखें तस्वीरें

चेरी

चेरी एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरा हुआ है. इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम का भंडार है जो हार्ट डिजीज, ब्लड प्रेशर और क्रोनिक बीमारियों से दूर रखता है. रात को अगर चेरी खाकर सोएं तो सुकून की नींद आती है.चेरी इम्यूनिटी को बूस्ट करती है. खास तौर पर महिलाओं के लिए चेरी बहुत फायदेमंद है.

कैमोमाइल टी

नींद की कमी के कारण आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं. अगर आप बेहतर नींद चाहते हैं, तो आपके लिए कैमोमाइल टी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसे पीने से आपको अच्छी नींद आएगी. चैन की नींद सोने के लिए रात के खाने के बाद आप इस चाय को पी सकते हैं.

छाछ

अगर आप रात में छाछ पीकर सोते हैं तो यह आपको सुकून की नींद दिलाएगा. छाछ नेचुरल प्रोबायोटिक्स है जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है. कब्ज से परेशान रहते हैं रोज रात में छाछ पीकर सोने से बहुत फायदा मिलेगा. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो भी रात को छाछ पीकर सोने से फायदा मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago