देश

“PoK भारत का हिस्सा है…” विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान

PoK is a Part of India: दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में ‘विश्व बंधु भारत’ विषय पर एक संबोधन के दौरान केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘एक संसद प्रस्ताव है और देश का हर राजनीतिक दल यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि PoK जो भारत का हिस्सा है, भारत में वापस आ जाए.’ इससे पहले भी वह PoK को लेकर बयान दे चुके हैं. हाल ही में उन्होंने ओडिशा के कटक में एक कार्यक्रम में भी कहा था कि PoK कभी भी भारत से बाहर नहीं रहा है.

बदल जाती है पूरी जमीनी स्थिति

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि 10 साल पहले या यहां तक ​​कि 5 साल पहले भी लोग हमसे PoK के बारे में कुछ भी नहीं पूछते थे. लोगों ने यह मान लिया था कि (अनुच्छेद) 370 को नहीं बदला जा सकता है. जब हमने इसे हटा दिया तो लोगों को इसे स्वीकार करना होगा. उन्होंने आगे कहा कि अब एक बार जब हम इसे बदल देते हैं, तो पूरी जमीनी स्थिति बदल जाती है. जब हमने 370 को खत्म कर दिया, तो अब लोग समझते हैं कि PoK भी महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें-“अमेरिका में नहीं है कोई विरासत कर…” सैम पित्रोदा व राहुल के बयान पर अर्थशास्त्री गौतम सेन का पलटवार, देखें क्या कुछ कहा?

राजनाथ ने भी पीओके को लेकर कही थी ये बात

गौरतलब है कि हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भारत कभी भी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर अपना दावा नहीं छोड़ सकता है. हमको उसे बलपूर्वक आजाद करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. वह खुद कश्मीर में हो रहे भव्य विकास को देखने के बाद भारत में शामिल होना चाहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago