आस्था

Akshaya Tritiya 2024: गजकेसरी राजयोग के साए में मनेगी अक्षय तृतीया, बन रहे हैं 4 दुर्लभ संयोग; नोट कर लें खरीददारी के लिए शुभ समय

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया 10 मई को यानी कल मनाई जाएगी. सनातन धार्मिक परंपरा में इसका खास महत्व है. इसके अलावा अक्षय तृतीया से कई मान्यताएं भी जुड़ी हैं. एक मान्यता के अनुसार, इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ फलदायी होता है.

पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन से त्रेता युग की शुरुआत हुई थी. इस दिन भगवान परशुराम का भी जन्म हुआ था. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस यह दिन रोहिणी नक्षत्र से युक्त है. साथ ही इस दिन चार शुभ संयोग भी बन रहे हैं. ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन बनने वाले शुभ संयोग और खरीददारी के शुभ मुहूर्त के बारे में जानिए.

अक्षय तृतीया 2024 शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सुबह से भी शुभ मुहूर्त शुरू है. 10 मई को लाभ और अमृत योग का शुभ संयोग सुबह 7 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 36 मिनट तक है. लाभ-अमृत योग को पूजा-पाठ, जप, दान और खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. इसके साथ ही अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक है. जबकि, शुभ योग दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक है. लाभ का चौघड़िया मुहूर्त रात 9 बजकर 30 मिनट से 11 बजे तक है.

अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अक्षय तृतीया के दिन 4 शुभ संयोग बनने वाले हैं. इस दिन गजकेसरी योग, अतिगंड योग, सुकर्मा योग और मित्र योग का खास संयोग बनेगा. इसके अलावा इस दिन परशुराम जयंती और मातंगी (दस महाविद्या में से एक देवी) जयंती भी है. ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी, पीतल, हल्दी, केसर और पीले रंग के कपड़े इत्यादि खरीद सकते हैं.

अक्षय तृतीया पर इन चीजों का दान होता है शुभ

अक्षय तृतीया के दिन दान करने की परंपरा रही है. शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन कलश (जल से भरा हुआ), चावल, छाता, घी, नमक, चीनी, फल, पंखा, खड़ाऊं के अलावा ब्रह्मणों को दक्षिणा का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर गोल्ड के अलावा घर ले आएं ये 5 चीजें, पूरे साल नहीं होगी धन-दौलत की कमी

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बनेंगे गजकेसरी समेत 5 खास योग, इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dipesh Thakur

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

9 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

30 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

32 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

35 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

1 hour ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago