खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह
Khalistani Amaprpal Singh: खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह की मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अमृतपाल की मां के अलावा उसके चाचा और तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी को लेकर अमृतसर के डीसीपी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां एहतियात के तौर पर की गई हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
डीसीपी ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर, सुखचैन सिंह और 3 अन्य लोग शामिल हैं. डीसीपी ने कहा कि 8 मार्च को अमृतपाल और उसके नौ साथियों को असम की डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब की जेल में ट्रांसफर करने की मांग को लेकर आठ अप्रैल को बठिंडा में तख्त दमदमा साहिब से मार्च निकाला जाना था. जिसे देखते हुए ये गिरफ्तारियां की गई हैं.
बलविंदर कौर के साथ ही जेल में बंद अन्य कैदियों के परिजन 22 फरवरी को स्वर्ण मंदिर के पास भूख हड़ताल पर बैठे थे. उनकी मांग थी कि अमृतपाल और बाकी के कैदियों को पंजाब की जेल में ट्रांसफर किया जाए.
अमृतपाल सिंह की मां की गिरफ्तारी पर अब सियासत भी हावी हो गई है. अकाली दल ने भगवंत मान सरकार की कड़ी निंदा की है. अकाली दल के प्रवक्ता ने कहा कि अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर और अन्य लोगों की गिरफ्तारी निंदनीय है.
बता दें कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों- दलजीत सिंह कलसी, पप्पलप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह धालीवाल, वरिंदर सिंह जोहाल, गुरमीत सिंह बुक्कांवाला, हरजीत सिंह, भगवंत सिंह, बसंत सिंह और गुरिंदरपाल सिंह औजला को पिछले साल अप्रैल के महीने में एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद ये सभी डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं.
यह भी पढ़ें- “किसी के बहकावे में न आएं…रामनवमी पर सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश होगी”, ममता बनर्जी का BJP पर हमला
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके संगठन के कार्यकर्ताओं ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था. ये लोग अमृतपाल के समर्थक लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग कर रहे थे. इसी को लेकर इन सभी पर NSA की कार्रवाई की गई थी.
भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…