मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो X)
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बीजेपी और टीएमसी में कांटे की लड़ाई दिखाई दे रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरुलिया में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि एनआईए और सीबीआई भाजपा के भाई-भाई हैं.
ममता बनर्जी ने कहा कि ईडी और इनकम टैक्स विभाग बीजेपी का फंडिंग बॉक्स है. हमारे पास लक्ष्मी भंडार है, लेकिन बीजेपी के पास ईडी भंडार है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां टीएमसी के नेताओं से बीजेपी में शामिल होने का दबाव बनाती हैं. अगर ऐसा करने से किसी नेता ने मना किया तो कार्रवाई का डर दिखाती हैं. बीजेपी इन एजेंसियों को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है.
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी हर राजनीतिक प्रतिद्वंदी को धमका कर पार्टी में शामिल कराने की कोशिश करती है, अगर लोग मना करते हैं, तो कहा जा रहा है कि उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. पीएम मोदी हर जगह गारंटी देते घूम रहे हैं, लेकिन असल गारंटी नोटबंदी, सीबीआई, NIA इनकम टैक्स और गरीबों का पैसा रोकना है.
यह भी पढ़ें- Video: ‘देखो-देखो कौन आया, बीजेपी का शेर आया…’ जबलपुर में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, लोगों ने बरसाए फूल
पुरुलिया में रैली के दौरान सीएम ममता ने भूपतिनगर विस्फोट मामले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जहां विस्फोट मामले में 2 संदिग्धों को NIA गिरफ्तार करने पहुंची थी, वहां पर भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया. ऐसे में ममता बनर्जी ने लोगों को आगाह किया कि किसी के उकसावे में न आएं. बीजेपी रामनवमी के मौके पर सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…