देश

नागपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा दंगाई हिरासत में लिए गए, CM Fadnavis ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश

Nagpur Violence: संभाजीनगर में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को गिराए जाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें पथराव और आगजनी हुई. हिंसा के इस मामले में पुलिस ने अब तक 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने पुलिस कमिश्नर को तनाव की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है.

सीएम ने जारी किया वीडियो संदेश

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो जारी करके कहा, “नागपुर के महल इलाके में जो तनावपूर्ण स्थिति पैदा हुई, वो बहुत ही निंदनीय है. कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की है. पुलिस पर भी पत्थर फेंके हैं, जो बिल्कुल गलत है. मैंने स्वयं पूरी घटनाओं पर नजर रखा हुआ है.”

सीएम ने सख्ती से निपटने के दिए निर्देश

सीएम फडणवीस ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जो भी कड़े कदम उठाए जाने चाहिए, उसे उठाया जाए और शांति बनाएं. उन्होंने दंगा फैलाने वाले और पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

सीएम फडणवीस ने लोगों से अपील की है कि नागपुर बहुत ही शांतिप्रिय लोगों की नगरी है. यहां की शांति भंग ना हो, ऐसा सभी को व्यवहार और बर्ताव करना चाहिए. अगर कोई तनाव पैदा करने की कोशिश करेगा तो उस पर बहुत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

45 लोग हिरासत में लिए गए-सीपी

पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल समेत बड़ी संख्याड में पुलिस फोर्स इलाके में मौजूद है. फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था नियंत्रण में है. पथराव करने वाले करीब 45 लोगों को हिरासत में लिया गया है. लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार दोपहर नागपुर में कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था. वे जिला कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी दो समूहों के बीच मामूली विवाद हो गया. इसे कुछ ही देर में सुलझा लिया गया.

यह भी पढ़ें- नागपुर में औरंगजेब विवाद के बाद भड़की हिंसा, दो गुटों के बीच झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल

हालांकि, बाद में शाम 7 से 7.30 बजे के बीच एक बड़ा समूह शिवाजी चौक पहुंचा और नारेबाजी करने लगा. वे दोपहर में हुए विरोध प्रदर्शन से नाराज थे. जैसे ही नारेबाजी शुरू हुई, इलाके में मौजूद दूसरे समूह ने भी नारेबाजी शुरू कर दी. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

21 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

31 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

40 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

49 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

50 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

57 minutes ago