देश

UP News: “गैर मुस्लिमों को नहीं बनाएंगे मुसलमान”, मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान, भाजपा पर भी साधा निशाना

UP News: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने घोषणा की है कि वह गैर मुस्लिमों को मुसलमान नहीं बनाएंगे. उनका यह बयान उस वक्त आया है, जब देश में धर्मांतरण को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं और ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. हाल ही में गाजियाबाद से ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धर्मांतरण का मामला सामने आया था जो कि इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. क्योंकि इसके जरिए नाबालिगों को टारगेट किया जा रहा है. इस वजह से इसका भारी विरोध हो रहा है.

देशभर में धर्मांतरण को लेकर जारी विरोध के बीच मौलाना तौकीर रजा ने एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा है, “देश में अब किसी भी गैर मुस्लिम को मुसलमान नहीं बनाया जाएगा. इस संबंध में हमने फैसला ले लिया है. हमारे उलेमाओं ने यह निर्णय लिया है कि किसी भी मामले में गैर मुस्लिम लोगों को मुसलमान नहीं बनाएंगे.”

प्रेम-प्रसंगों के मामले से लेकर ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धर्मांतरण के सामने आ रहे मामलों को लेकर उठे विवाद के बीच तौकीर रजा के इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है. उन्होंने ये भी कहा है कि हम सबसे पहले मुसलमानों को सच्चा मुसलमान बनाएंगे. हम किसी गैर मुस्लिम को मुसलमान नहीं बनाएंगे. बता दें कि ऑनलाइन गेम के जरिए बच्चों का धर्मांतरण कराने के मामले में एक मौलवी सहित शाहनवाज बद्दो को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें- मोहन भागवत के ‘मुसलमान सुरक्षित हैं’ वाले बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार, बोले- आप कौन हैं ये बोलने वाले, ये संविधान…

गेम के जरिए धर्मांतरण पर रजा ने उठाए सवाल

मौलाना तौकीर रजा ने ऑनलाइन गेम के जरिए कराए जा रहे धर्मांतरण पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है, “जो ऑनलाइन गेम खेल रहा है, जुआ खेल रहा है. अब वह धर्मांतरण कराएगा. यह काम उलेमा का है. उलेमाओं को लेकर हम लोगों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि जब तक मुसलमान को सही और सच्चा मुसलमान न बना लें, तब तक किसी गैर मुस्लिम को मुसलमान नहीं बनाया जाएगा.” लव जिहाद के मामले को लेकर उन्होंने कहा, “अगर इसमें कोई लड़की या लड़का पाया जाता है तो भी उसे इस्लाम स्वीकारने की इजाजत नहीं दी जाएगी.”

बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं मौलाना तौकीर रजा ने लव जिहाद के मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “लव जिहाद जैसी कोई चीज नहीं होती है. यह भाजपा वालों का दिया गया नाम है.” उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतर-धार्मिक शादियों के मामलों में भी किसी गैर मुस्लिम को इस्लाम में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी. मौलाना ने कहा कि हम गैर मुस्लिम को कलमा तब पढ़ाएंगे, जब मुसलमानों को सही तरीके से कलमा पढ़ना सिखा दें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

60 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago