जयपुर में विरोध प्रदर्शन करते भाजपा के कार्यकर्ता
Rajasthan: 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जवानों की वीरांगनाओं के विरोध के मामले को लेकर जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले में जयपुर में बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन चल रहा है. भारी तादाद में बीजेपी कार्यकर्ता सिविल लाइंस में जुटे हैं. वीरांगनाओं के अपमान के खिलाफ़ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. गहलोत सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. कल पुलवामा के तीन शहीदों की पत्नियां अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही थीं, तभी तीनों को हिरासत में लेकर सेज थाने ले जाया गया था. इसे लेकर ही विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. जिसके ख़िलाफ़ बीजेपी सड़क पर उतरी है.
जयपुर के सिविल लाइंस में भारी फोर्स तैनात
राजस्थान के गहलोत सरकार के खिलाफ BJP जोरदार ने प्रदर्शन किया. जिसके चलते सिविल लाइंस में भारी तादाद में BJP कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा. इसी के चलते यहां भारी फोर्स भी तैनात रही. वहीं इस मामले में राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कहना है कि शहीद परिवारों के मामले में सरकार उनके साथ खड़ी हैं. भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है.अगर इस मामले में मुझे किसी से भी बात करने की जरूरत पड़ी तो मैं करूंगा. मैं मुख्यमंत्री जी से भी बात करूंगा.
बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच तू तू मैं मैं
राजस्थान में वीरांगनाओं को पैकेज मामले ने कोई हल की बजाए, बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच तू तू मैं मैं करने में लगे हैं. कांग्रेस के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी सरकार पर वीरांगनाओं के मामले में संवेदनशील होने की बात कही है. बीजेपी इस पूरे प्रकरण में आज जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी.
भरतपुर में सांसद रंजीता कोहली वीरांगना से मिलने अस्पताल पहुंचने और पुलिस के बीच तू तू मैं मैं हुई जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की. इधर किरोड़ी समर्थकों ने दौसा करौली भरतपुर और कई जिलों में हाईवे जाम लगा दिए उनकी मांग थी कि सांसद किरोड़ी को तुरंत रिहा किया जाए.
शुक्रवार को वीरांगनाओं से मिलने के बीजेपी सांसद किरोड़ी मीणा की पुलिस से झड़प हुई जिसके बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां भी बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…