दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
ये है यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत
Uric Acid Symptoms: आज के समय में यूरिक एसिड की बीमारी बड़ी कॉमन हो गई है, जिसकी वजह से पुरानी बीमारियां जन्म ले लेती हैं. खराब लाइफस्टाइल, खराब खान पान, पानी का कम सेवन और कैलोरी से भरपूर खाने का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. दरअसल, यूरिक एसिड शरीर में एक गंदगी की तरह जमा हो जाता है. शरीर के खून में अगर यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाए तो उससे जोड़ों की दिक्कत, किडनी की बीमारी, दिल के दौरे जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि यूरिक एसिड शरीर में क्रिस्टल का रूप ले लेता है और धीरे धीरे जोड़ों के आसपास जमा होने लगता है. जिसके कारण जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है. तो आइए जानते है कि आखिर क्या हैं यूरिक एसिड और इससे जुड़ी हर एक जानकारी.
यूरिक एसिड शरीर के सेल्स और हमारे आहार से बनता है. शरीर में यूरिक एसिड को फिल्टर कर देती है और यह टॉयलेट के जरिए शरीर से निकलता है. आमतौर पर किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर कर देती है और यह टॉयलेट के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है, लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा बनने लगता है या किडनी फिल्टर नहीं कर पाती तो खून में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है जो हड्डियों के बीच में जमा होकर दर्द पैदा करता है. यूरिक एसिड के बढ़ने को Hyperuricemia भी कहा जाता है. इससे Gout नाम की बीमारी लग सकती है जिससे जोड़ों में दर्द उठता है. यब आपके खून और यूरिन को काफी एसिडिक भी बना सकता है.
जब भी शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है तब अपशिष्ट तत्व हड्डियों के पास जमा होने लगते हैं. इससे जोड़ों में रेडनेस आ जाती है. अगर कोहनी, घुटने या जोड़ों के पास लालिमा दिख रही है तो यह यूरिक एसिड का लेवल हाई (High Uric Acid Level) होने के संकेत हैं.
गाउट की समस्या में घुटनों में सबसे ज्यादा परेशानी होती है. जब यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है तो सबसे पहले घुटने पर ही लक्षण नजर आते हैं. अगर घुटने में तेज दर्द है और सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी आ रही है तो प्यूरिन युक्त फूड्स खाना बंद कर देना चाहिए.
ये भी पढ़ें:क्या बादाम भिगोने के बाद छिलका हटाकर खाना चाहिए? जानिए सही तरीका
अगर आपके पैर की बड़ी उंगली में सूजन आ गया है या भारीपन महसूस हो रहा है या फिर इस उंगली में आपको गर्माहट सी लग रही है और दर्द भी हो रहा है तो समझ जाइए कि यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ गई है.
कम उम्र में ही अगर कमर और गर्दन में तेज दर्द बना रहता है तो यह यूरिक एसिड के बढ़ने के संकेत हो सकते हैं. यूरिक एसिड बढ़ने से बॉडी पार्ट्स में खिंचाव शुरू हो जाता है और तेज दर्द महसूस होता है.
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…