देश

‘किसी ने जांघ को सहलाया, उंगलियों से टच किया…’ Spicejet में महिला से छेड़खानी, कंपनी ने दी सफाई

Molestation in Spicejet: स्पाइस जेट की फ्लाइट में एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है. 26 साल की महिला यात्री ने दावा किया है कि साथ में यात्रा करने वाले एक पुरुष यात्री ने उसे गलत तरीके से छुआ. जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत क्रू मेंबर्स से की.

बता दें कि आरोपी द्वारा महिला को गलत तरीके से छूने की बात स्वीकार करने के बावजूद भी सीआईएसएफ और क्रू मेंबर्स ने पीड़िता को कथित तौर पर शिकायत करने से रोका. वहीं, एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि क्रू बेंबर्स ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया.

यह भी पढ़ेंः मेरठ में दारोगा को गोली मारने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित महिला के मुताबिक, उसे महसूस हुआ कि उसकी बांह को दबाया जा रहा है. महिला ने आगे बताया कि पुरुष यात्री ने अपनी बाईं हथेली को दाहिने हाथ के नीचे रखा था और उसकी उंगलियां बार-बार उसे (पीड़ित महिला) को छू रही थीं. पीड़िता को पहले लगा कि वह (पुरुष यात्री) गलती से उसे छू रहा है. मगर जब क्रू मेंबर ने खाना परोसना शुरू किया तो उसने तुरंत अपना हाथ हटा लिया.

क्रू मेंबर द्वारा खाना परोसने के बाद यात्रा के दौरान उसे (पीड़ित महिला) को महसूस हुआ कि कोई उसकी जांघ को भी टच करके सहलाने की कोशिश कर रहा है. महसूस होने पर महिला जोड़ से चिल्ला उठी. जिसके बाद एक एयर होस्टेज वहां तुरंत पहुंची और पूछी कि क्या हुआ. जिसके जवाब में महिला ने कहा कि क्या हुआ तो उसने (पुरुष) माफी मांग ली. हालांकि महिला अपने गुस्से को कंट्रोल न कर सकी और उसे थप्पड़ मार दिया.

यह भी पढ़ेंः ‘आडवाणी को भारत रत्न इस पुरस्कार का अपमान…’ असदुद्दीन ओवैसी, बोले- उनके गृह मंत्री रहते गुजरात में दंगे हुए

पीड़िता कर रही है सिविल सेवा की तैयारी

बता दें कि दार्जिलिंग की रहने वाली 26 साल की महिला सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है. इन्होंने 31 जनवरी को कोलकाता से बागडोगरा तक के सफर के दौरान महिला के साथ एक सहयात्री ने छेड़खानी की थी.

स्पाइस जेट ने दी सफाई

जानकारी के मुताबिक महिला यात्री ने पुरुष सहयात्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद आरोपी ने सीआईएसएफ के सामने माफी मांगी. हालांकि महिला यात्री बिनी लिखित शिकायत के एयरपोर्ट से चली गईं. पीड़ित महिला द्वारा शिकायत के संबंध में स्पाइस जेट के बयान में कहा गया कि पूरी घटना के दौरान क्रू मेंबर एक्टिव रहे. साथ ही महिला यात्री की सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित की.

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago