Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कड़ाके की ठंड के बीच 10 राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Today Weather Update: दिल्ली समेत देश के 10 राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है. जानकारी के अनुसार 6 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में भी बर्फबारी हो सकती है.

Today Weather Update, IMD Rain Alert

देश के 10 राज्यों में बारिश की संभावना.

Today Weather Update: देश में कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है. रविवार को दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में हल्की बारिश हुई. वहीं पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी हुई. कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पहाड़ सफेद चादर से ढके नजर आए. आईएमडी की मानें तो आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और दिनभर तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

दिल्ली में शनिवार को पूरे दिन धूप खिली रही और मौसम साफ रहा. आईएमडी के अनुसार दिल्ली के अलावा जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः भारत रत्न दिए जाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कटाक्ष, बोले- आडवाणी जी ने ही 2002 में मोदी की कुर्सी बचाई

हिमाचल में 6 फरवरी तक बारिश की संभावना

आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. शनिवार को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग जिलों में 6 फरवरी तक बारिश हो सकती है.

राजस्थान के कई जिलोें में बूंदाबांदी

उधर राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ से अनेक जिलों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में बीकानेर के कोलायत और नोखा में एक-एक मिलीमीटर बारिश और जैसलमेर में 0.5 मिमी. बारिश हुई. कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई. इस दौरान अलवर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, पिलानी में 6.8 डिग्री, सिरोही और संगरिया में 9.7 डिग्री, करौली में 5.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ेंः गुजरात की 4 राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव घोषित, संख्या बल देखते हुए BJP उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital